भारत से हार के बाद बौखलाए शोएब अख्तर, मोहसिन नकवी की धज्जियां उड़ा दी, यूं सरेआम उतारी इज्जत
Updated on
16-02-2026 12:49 PM
नई दिल्ली: भारत ने पाकिस्तान को आईसीसी इवेंट में एक बार फिर जलील कर दिया है। पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने 61 रन से हरा दिया। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया था। पहले बैटिंग करते हुए भारत ने पड़ोसी देश को 176 रन का टारगेट दिया। हालांकि पाकिस्तान की पूरी टीम 114 रन के स्कोर पर ही ऑल आउट हो गई। भारत से शर्मसार होने के बाद पाकिस्तान के लीजेंड गेंदबाज शोएब अख्तर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी पर जमकर बरसे हैं।
शोएब अख्तर ने मोहसिन नकवी को लिया आड़े हाथ
शोएब अख्तर ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए कहा, 'अब एक व्यक्ति है जिसे पता भी नहीं है कि वह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का चेयरमैन है। अब टीम कैसे चलेगी? आप कह रहे हैं एक व्यक्ति, जिसे आपने सुपरस्टार बनाया है, वो एक मैच नहीं जिता सकता। आपने उसे स्टार बनाया है जो एक मैच नहीं जिता सकता।'उन्होंने आगे कहा, 'भाई जब आप ऐसे लोगों को स्टार बनाते हैं, 'उन्हें चुनते हैं तब आपको यह दिक्कत आएगी। लेकिन आप जानते हैं दुनिया में सबसे बड़ा क्राइम क्या है? दुनिया में सबसे बड़ा क्राइम है कि आपने एक आयोग्य व्यक्ति को जॉब दी है।' शोएब ने आगे कहा, 'जब आप एक आयोग्य और अज्ञानी व्यक्ति को जॉब देते हैं तो वो आपके देश को तबाह कर देता है। वो किसी भी संगठन को गिरा सकता है। उदाहरण आपके सामने है। आप इतने समझदार हैं कि इसे समझ पाएं।'
पाकिस्तान का अब नामीबिया से होगा सामना
भारत से हारने के बाद 4 अंक के साथ अब पाकिस्तान ग्रुप ए के पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर आ गया है। उनसे ऊपर अमेरिका है। दोनों टीमों के 4-4 अंक हैं। पाकिस्तान का आखिरी ग्रुप स्टेज मुकाबला नामीबिया से है। सुपर 8 में जगह बनाने के लिए पाकिस्तान को नामीबिया के हराना होगा।
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…