शिवसेना (UBT) सांसद ने शाइना एनसी से माफी मांगी:एक दिन पहले उन्हें इम्पोर्टेड माल कहा

Updated on 02-11-2024 04:34 PM

शिवसेना (UBT) सांसद अरविंद सावंत ने शिवसेना शिंदे गुट की नेता शाइना एनसी पर दिए अपने बयान पर शनिवार को माफी मांग ली। सावंत ने कहा-

QuoteImage

ऐसा माहौल बनाया जा रहा है कि मैंने एक महिला का अपमान किया है, मैंने अपने जीवन में ऐसा कभी नहीं किया। जानबूझकर मेरे बयान का अलग अर्थ निकालकर निशाना बनाया जा रहा है, मुझे इस बात का दुख है। लेकिन फिर भी अगर मेरे बयान से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगता हूं। देश में महिलाओं के सम्मान को पार्टी के हिसाब से नहीं देखा जा सकता।

QuoteImage

दरअसल, सावंत ने शुक्रवार को शाइना एनसी को इम्पोर्टेड माल कहा था। इसके खिलाफ शाइना ने मुंबई के नागपाड़ा पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की थी। शिवसेना शिंदे गुट की महिला विंग ने सावंत के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था।

उधर, CM एकनाथ शिंदे ने कहा कि बालासाहेब जिंदा होते तो वे सावंत का मुंह तोड़ देते। किसी महिला के बारे में इतना बुरा बोलना निंदनीय है। इसकी जितनी भी आलोचना की जाए कम है। ये लोग दावा करते हैं कि ये बालासाहेब की विचारधारा को फॉलो करते हैं।

सावंत की अभद्र टिप्पणी मामला, 3 पॉइंट

एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने शाइना को मुंबादेवी सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। उनका मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार और सिटिंग विधायक अमीन पटेल से होगा। शाइना एनसी पेशे से फैशन डिजाइनर हैं। वे मुंबई के ग्लैमर वर्ल्ड की चर्चित हस्ती हैं। शिवसेना से टिकट घोषित होने के बाद शाइना ने भाजपा छोड़ दी थी। वे भाजपा की प्रवक्ता थीं।

सावंत से शुक्रवार को शाइना एनसी के चुनाव लड़ने पर सवाल किया गया था, जिसके जवाब में उन्होंने कहा था- उनकी हालत तो देखो, सारी जिंदगी भाजपा में रहीं और अब दूसरी पार्टी में चली गईं। यहां इम्पोर्टेड माल नहीं चलता, असली माल ही चलता है।

सावंत के इस बयान पर शिवसेना शिंदे गुट ने आपत्ति जताई। शाइना एनसी ने नागपाड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। सावंत के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज किया गया। विवाद बढ़ने पर शिवसेना शिंदे गुट की महिला कार्यकर्ताओं ने मुंबई में प्रदर्शन भी किया।

शाइना बोलीं- अब कानून अपना काम करेगा

शाइना एनसी ने शिकायत दर्ज कराने के बाद शुक्रवार को कहा था- हम सभी जानते हैं कि 'महाविनाश अघाड़ी' वाले महिलाओं का सम्मान नहीं करते। मां मुंबा देवी का आशीर्वाद मेरे साथ है। अगर आप किसी महिला के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करते हैं तो यह FIR है और अब कानून अपना काम करेगा। आप किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं, तो क्या आपको लगता है कि महिला चुप रहेगी? महाराष्ट्र की महिलाएं उन्हें करारा जवाब देंगी।

सावंत बोले- शाइना मुझे बदनाम कर रहीं

अरविंद सावंत ने शुक्रवार को कहा था, 'मैं 55 साल से राजनीति में हूं। मैंने हमेशा से महिलाओं का सम्मान किया है। शाइना एनसी मेरी दोस्त हैं। उन्होंने मेरे लिए काम किया है और मैं उनका सम्मान करता हूं। ये लोग सत्ता जिहादी लोग हैं। उद्धव ठाकरे भी ऐसा ही कहते हैं। शाइना ने मेरे खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया, लेकिन वे मुझे ही बदनाम कर रही हैं।'

अरविंद सावंत की टिप्पणी पर 3 बयान

एकनाथ शिंदे: महाराष्ट्र की बहनें सावंत को उनकी जगह दिखाएंगी। ये सभी बहनें अपनी बहन का अपमान करने वालों से बदला लेंगी और चुनाव में उन्हें वापस घर भेजेंगी। अगर बालासाहेब होते और कोई शिवसैनिक ऐसा करता तो वे उसका मुंह तोड़ देता।

अजित पवार: महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों का हमारे समाज में कोई स्थान नहीं है। महाराष्ट्र में हम गर्व से अपनी लड़की और बहनों का सम्मान करते हैं। हम महाराष्ट्र की वुमन आइकन को सेलिब्रेट करते हैं। अरविंद सावंत का बयान निंदनीय है।

रविशंकर प्रसाद: सावंत के बयान को देख-सुनकर मैं दुखी हूं। किसी राजनीतिक महिला के लिए इस तरह की टिप्पणी बहुत पीड़ादायक है। यह निंदनीय है। हम इसकी भर्त्सना करते हैं।

झारखंड के मंत्री ने भाजपा नेता सीता सोरेन को रिजेक्टेड माल कहा था

अरविंद सावंत से पहले झारखंड के हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता इरफान अंसारी ने ऐसा ही विवादित बयान दिया था। उन्होंने 26 अक्टूबर को नामांकन फाइल करने के बाद भाजपा नेता सीता सोरेन को रिजेक्टेड माल कहा था। सीता सोरेन CM हेमंत सोरेन की रिश्ते में भाभी हैं। इस पर सीता सोरेन ने कहा था- अंसारी ने अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है, उसके लिए उन्हें माफी मांगनी होगी। पहले भी उन्होंने मेरे बारे में व्यक्तिगत बातें बोली हैं, लेकिन इस बार उन्होंने सारी सीमाएं लांघ दी हैं। इरफान अंसारी माफी मांगिए, वरना उग्र विरोध के लिए तैयार रहिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.