पहले दिन शिशुकुंज इंदौर के तैराकों का दबदबा

Updated on 25-09-2026 09:03 PM
-12 गोल्ड में से तीन जीते
–टेक्नोक्रेट इंटरनेशनल स्कूल के तत्वावधान में आयोजित सीबीएसई नेशनल स्विमिंग चैम्पियनशिप… गल्फ कंट्री समेत देश के 1000 से ज्यादा तैराक कर रहे हैं भागीदारी

भोपाल। शिशुकुंज स्कूल इंदौर के श्लोक गुरेजा, प्रत्युल्य ठाकुर और कृशिव दोषी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सीबीएसई नेशनल तैराकी प्रतियोगिता में पहले दिन गोल्ड जीते। टेक्नोक्रेट इंटरनेशनल स्कूल के तत्वावधान में प्रकाश तरणताल में आयोजित इस चार दिनी टूर्नामेंट में गल्फ कंट्री समेत भारत के वि​भिन्न शहरों व राज्यों के 1000 से ज्यादा तैराकी भागीदारी कर रहे हैं। पहले दिन कुल 12 गोल्ड दांव पर थे। इसमें तीन शिशुकुंज इंदौर के खाते में गए जबकि नौ गोल्ड अलग–अलग राज्यों के खिलाड़ियों ने जीते
श्लोक गुरेजा ने अंडर–19 400 मीटर फ्री स्टाइल में  सभी को पीछे छोड़ा। उन्होंने 4:27.78 का समय निकाला। प्रत्युलय ने अंडर–17 100 मीटर फ्री स्टाइल में 1:11.03 का समय निकालकर गोल्ड जीता। इसी तरह मप्र के लिए शिशुकुंज स्कूल के ही कृशिव दोषी ने दिन का तीसरा गोल्ड दिलाया। उन्होंने यह गोल्ड 100 मीटर बेक स्ट्रोक में जीता। उन्होंने 1:6.21 का समय निकाला। अन्य गोल्ड जीतने वाले प्लेयर्स में गियोन जिबी अंडर–19 100 बेक स्ट्रोक, लोहिथासवा नागेश डीपीएस अंडर–11 400 मीटर फ्री स्टाइल, प्रकाश प्रवीण प्रेसीडेंसी स्कूलकस्तूरी अंडर–17 100 मीटर फ्री स्टाइल, पृथ्वीराज गोपाकुमार मेनन डीपीएस केनन अंडर–19 100 मीटर फ्री स्टाइल, श्रेयांश यादव रेडीएंट स्कूल पटना अंडर–14 100 मीटर फ्री स्टाइल, ओजस सूद जीसस स्कूल लुधियाना अंडर–17 100 मीटर बेक स्ट्रोक, श्रेयास सुनील जैन हेरीटेज स्कूल अंडर–17 400 मीटर फ्री स्टाइल शामिल हैं। इनके अलावा दो फाइनल रिले के हुए। इसमें 4 गुना 50 मीटर फ्री स्टाइल में राष्ट्रोथान विधा केंद्र और 4 गुना 100 मीटर फ्री स्टाइल का गोल्ड द वेलामल्ल इंटरनेशनल स्कूल के नाम रहा। इससे पहले प्रतियोगिता का उदघाटन खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने किया। इस दौरान सीबीएसई पर्यवेक्षक सुरेश जायसवाल, टूर्नामेंट डायरेक्टर जगदीपसिंह  अहलुवालिया, टेक्नोक्रेट सकूल के डायरेक्टर डा. आरके दवे और मप्र स्विमिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष पीयूष शर्मा उपस्थित रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय (आरडीवीवी) जबलपुर के कुलसचिव डॉ. रविशंकर सोनवाल ने निलंबित चौकीदार रविंद्र तिवारी से खुद को खतरा बताते हुए कुलगुरु से सुरक्षा की मांग की है। कुलसचिव ने…
 26 September 2026
ग्वालियर में मध्य प्रदेश राज्य न्यायिक अकादमी की ओर से क्षेत्रीय न्यायिक सम्मेलन का शनिवार को शुभारंभ हुआ। उद्घाटन सत्र में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा ने…
 26 September 2026
इंदौर में अनंत चतुर्दशी पर 103 साल पुरानी परंपरा के तहत 22 से ज्यादा झांकियों का चल समारोह निकला। शाम 6 बजे खजराना गणेश मंदिर की झांकी से शुरुआत हुई।…
 26 September 2026
डिंडौरी और उमरिया में पिछले तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण नर्मदा सहित सहायक नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। डिंडोरी के जोगी टिकरिया का पुल डूबा…
 26 September 2026
“पिछले 36 दिन से हम हड़ताल पर हैं... आप भी महिला हैं, समझती हैं मैडम। पीरियड्स के दौरान बहुत कुछ मैनेज करना पड़ता है। वॉशरूम बहुत दूर है। दर्द में…
 26 September 2026
बड़वानी: पाटी ब्लॉक के बोकराटा स्थित राजा शंकर शाह-रघुनाथ शाह शासकीय बालक आश्रम के अधीक्षक समेत चार लोगों के खिलाफ सरकारी अधिकारियों के साथ कथित अभद्रता, गाली-गलौज और जांच में…
 25 September 2026
मंडला के पाठा सिहोरा स्थित राजा शंकर शाह-रघुनाथ शाह सरकारी छात्रावास में 6वीं कक्षा के 3 जूनियर छात्रों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।आरोप है कि 7वीं-8वीं के…
 25 September 2026
पहले गले में हल्की खराश थी। अगली सुबह सर्दी और बुखार आ गया। दोपहर तक तेज बदन दर्द भी शुरू हो गया। डॉक्टर को दिखाया तो पता चला वायरल बुखार…
 25 September 2026
21 साल बाद मध्य प्रदेश में सरकारी बस सेवा लौट रही है। 25 सितंबर यानी आज मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत CM मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी…
Advt.