शेख हसीना के विमान की लोकेशन पटना में, शाम 5 बजे तक दिल्ली पहुंच सकती हैं बांग्लादेश की पूर्व पीएम

Updated on 05-08-2024 05:00 PM
पटना: बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है और वह भारत आ रही हैं। सूत्रों के अनुसार, हसीना बांग्लादेश वायुसेना के विशेष विमान AJAX1431 से पटना होते हुए दिल्ली आ रही हैं। इससे पहले शेख हसीना के विमान की लोकेशन झारखंड के धनबाद में देखी गई थी। माना जा रहा है कि शेख हसीना का विमान शाम पांच बजे तक दिल्ली पहुंच सकती है। हसीना के साथ उनकी बहन शेख रेहाना भी हैं। बांग्लादेश में हिंसा भड़क उठी है और प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन में तोड़फोड़ की है।

बवाल के बीच पटना से गुजरी हसीना की फ्लाइट

रविवार को बांग्लादेश में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क गई, जिसमें 32 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों घायल हुए। प्रदर्शनकारी शेख हसीना का इस्तीफ़ा और आरक्षण से जुड़े प्रदर्शनों में मारे गए लोगों के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। इससे पहले, शेख हसीना ने प्रदर्शनकारियों को "आतंकवादी" बताया था और सेना को कार्रवाई का आदेश दिया था। बांग्लादेश में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया है और सोशल मीडिया बंद कर दिया गया है।

शेख हसीना के भारत आने की खबर के बाद BSF अलर्ट

शेख हसीना के भारत आने की खबर के बाद सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर हाई अलर्ट जारी कर दिया है। BSF के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी ने सीमा सुरक्षा की समीक्षा के लिए कोलकाता का दौरा किया है। शेख हसीना ने खुद बांग्लादेश के सेना प्रमुख से भारत आने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद उन्हें विशेष विमान से भेजा गया है। ढाका से आई तस्वीरों में शेख हसीना अपनी बहन शेख रेहाना के साथ हेलीकॉप्टर में सवार होकर निकलती दिखीं। हालांकि, उनके जाने के बाद प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और उन्होंने राष्ट्रपति भवन में तोड़फोड़ की।

बांग्लादेश के राष्ट्रपिता शेख मुजीबुर्रहमान की मूर्ति को तोड़ा गया

इस बीच, प्रदर्शनकारियों द्वारा बांग्लादेश के राष्ट्रपिता शेख मुजीबुर्रहमान की मूर्ति को नुकसान पहुंचाने की घटना की दुनिया भर में निंदा हो रही है। इस घटना को लेकर पूरे बांग्लादेश में गुस्सा है। प्रधानमंत्री हसीना ने कहा था कि "बांग्लादेश में तोड़फोड़ करने वाले लोग छात्र नहीं, आतंकवादी हैं।" उन्होंने जनता से "ऐसे लोगों से सख्ती से निपटने" को कहा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.