शहनाज गिल का छलका दर्द- सिद्धार्थ शुक्ला की मौत ने मुझे बदल दिया, मासूमियत चली गई, उसी ने मुझे मुंबई में रोका था

Updated on 11-11-2025 02:05 PM
शहनाज गिल इस वक्त अपनी पंजाबी फिल्म 'इक कुड़ी' के लिए तारीफें बटोर रही हैं। हाल ही उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी और सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में बात की। शहनाज ने बताया कि सिद्धार्थ शुक्ला के जाने के बाद वह बिल्कुल बदल गईं, और पहले जैसी नहीं रहीं। सिद्धार्थ शुक्ला की साल 2021 में कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई थी, और उस वक्त शहनाज बुरी तरह टूट गई थीं। सोशल मीडिया पर कई वीडियोज सामने आए थे, जिनमें शहनाज कभी फूट-फूटकर रोतीं तो कभी सदमे में दिखी थीं। अब लेटेस्ट इंटरव्यू में शहनाज ने सिद्धार्थ की मौत और उसके उन पर हुए असर के बारे में बात की।

शहनाज गिल ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बताया कि कैसे सिद्धार्थ की अचानक मौत ने उन्हें और मैच्योर बना दिया और पूरी तरह से बदल दिया। शहनाज ने कहा कि उनकी मासूमियत भी चली गई। शहनाज और सिद्धार्थ की पहली मुलाकात 'बिग बॉस 13' में हुई थी, और उसी दौरान वो एक-दूसरे के करीब आ गए थे। दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता था। फैंस उन्हें प्यार से 'सिडनाज' बुलाते थे।

शहनाज बोलीं-सिद्धार्थ मुझे बहुत मैच्योरिटी देकर गए हैं

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद खुद में आए बदलाव और अपनी जर्नी पर शहनाज ने कहा, 'सिद्धार्थ मुझे बहुत मैच्योरिटी देकर गए हैं। जब वो सब कुछ हुआ, उसके बाद में मैच्योर हो गई हूं। नहीं तो, मैं वही बिग बॉस वाली होती-किसी दुनिया की परवा नहीं, कुछ नहीं।'

'सिद्धार्थ के जाने के बाद मासूमियत बदल गई मेरी'

शहनाज ने कहा कि लोगों ने 'बिग बॉस 13' में जिस लड़की को देखा, उसने लाइफ में बहुत स्ट्रगल किया था, लेकिन सिद्धार्थ की मौत के बाद उन्होंने जो खोया, उसके साथ उसकी तुलना नहीं की जा सकती। वह बोलीं, 'मैं लापरवाह, इम्पलसिव और खुशमिजाज थी, लेकिन उसके जाने के बाद मेरी मासूमियत बदल गई।'

'जिंदगी ने मुझे बदल दिया, बिग बॉस 13' वाली लड़की नहीं रही'

शहनाज ने बताया कि वह अकसर इंस्टाग्राम रील्स पर 'बिग बॉस' के दिनों की अपनी रील्स देखती हैं तो यह सोचकर हैरान रह जाती हैं कि वह किस कदर आगे बढ़ी हैं और इवॉल्व हुई हैं। शहनाज बोलीं, 'कभी-कभी मैं वो रील्स देखती हूं और सोचती हूं कि मैं क्या थी? मैं ऐसी थी? जिंदगी ने मुझे बदल दिया। वो लड़की अलग थी-सहज और हंसमुख। जिंदगी अपने आप बदल गई, और मेरे भाई ने भी मुझे बदल दिया।'

शहनाज बोलीं- सिद्धार्थ ने मुझे मुंबई में रोका था, सारा अरेंजमेंट किया

शहनाज ने फिर बताया कि कैसे सिद्धार्थ शुक्ला ने उन्हें मुंबई में रुकने के लिए प्रोत्साहित किया और उन्हें खुद की ग्रोथ और प्रोफेशन पर ध्यान देने को कहा था। शहनाज बोलीं, 'मैं तो चंडीगढ़ जाने वाली थी वापस, लेकिन उसने कहा कि नहीं जाना है। उसने मेरे लिए यहां सब अरेंजमेंट किया। मुझे उस समय शहर के बारे में कुछ भी नहीं पता था। मैंने खुद पर काम किया, खुद को निखारा और अपना करियर शुरू से बनाया।'

सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' से एक्टिंग डेब्यू

'बिग बॉस 13' से शहनाज रातोंरात सुर्खियों में आ गई थीं। उन्होंने बॉलीवुड में भी खूब काम किया और अब भी काम कर रही हैं। वह सलमान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में भी नजर आईं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
ग्लोबल पॉप क्वीन शकीरा के इंडिया टूर को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट अब दोगुनी से तीन गुनी हो गई है। जी हां, अगले महीने इंडिया आ रही शकीरा जहां पहले…
 09 March 2026
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
 09 March 2026
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
 09 March 2026
80 के दशक में फिल्मों के सेट के हालात आज के समय से काफी अलग होते थे। उन दिनों फिल्म स्टार्स के लिए उतनी सुविधाएं फिल्मी सेट पर नहीं हुआ…
 09 March 2026
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
 09 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
 09 March 2026
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…
 09 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल से पहले तक अभिषेक शर्मा एक ऐसे खिलाड़ी नजर आ रहे थे जो अपनी लय ढूंढने के लिए संघर्ष कर रहे थे। टूर्नामेंट में…
Advt.