शीना बोरा हत्याकांड- 2012 में जब्त हड्डियां गायब:CBI ने कहा- बहुत ढूंढने पर भी नहीं मिल रहीं फोरेंसिक एक्सपर्ट की गवाही से खुलासा

Updated on 15-06-2024 02:23 PM

शीना बोरा हत्याकांड में एक नया मोड़ आया है। 2012 में रायगढ़ के पेन गांव के जंगल से जब्त की गई जिन हड्डियों को CBI ने शीना बोरा के अवशेष बताया था, वो अब लापता हैं। हड्डियों को जांच के लिए मुंबई के जेजे अस्पताल भेजा गया था। मुंबई की स्पेशल कोर्ट में गुरुवार को CBI ने बताया कि बहुत ढूंढने के बावजूद भी ये हड्डियां नहीं मिल रही हैं।

दरअसल, INX मीडिया की पूर्व CEO इंद्राणी मुखर्जी की बेटी शीना बोरा की 2012 में गला घोंटकर हत्या की गई थी। आरोप है कि इंद्राणी ने अपने पूर्व पति संजीव खन्ना और ड्राइवर श्यामवर राय के साथ मिलकर शीना की हत्या की थी। इसके बाद उन्होंने शव को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के पेन गांव के जंगल ले जाकर जला दिया था।

पुलिस ने पेन गांव से 2012 में कुछ हड्डियां जब्त की थीं। जांच में पता चला था कि हड्डियां किसी जानवर की नहीं, बल्की इंसानी हैं। 3 साल तक हत्याकांड के बारे में किसी को पता नहीं चला था। 2015 में एक अन्य केस में पुलिस ने इंद्राणी के ड्राइवर राय को गिरफ्तार किया था। इस दौरान उसने शीना बोरा की हत्या का खुलासा किया।

केस की जांच कर रही CBI ने 2015 में फिर से जंगल से कुछ अवशेष इकट्ठा किए। CBI ने इन अवशेषों को जांच के लिए AIIMS दिल्ली भेजा। CBI इन अवशेष को 2012 में मिली हड्डियों के साथ मिलान करना चाहती थी। 2012 जब्त की गई हड्डियों के गुम होने की बात गुरुवार को जेजे अस्पताल की फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. जेबा खान की गवाही के दौरान सामने आई।

फोरेंसिंक एक्सपर्ट की गवाही के आधार पर ही केस में आगे बढ़ेगी CBI
डॉ. जेबा ने ही 2012 में हड्डियों की जांच कर पुष्टि की थी कि हड्डियां इंसानी हैं। CBI चाहती थी कि 2012 में जब्त की गई हड्डियों को जेबा की गवाही के साथ कोर्ट में पेश किया जाए, लेकिन हड्डियां नहीं मिलने अब CBI हड्डियों को सबूत के तौर पर पेश नहीं करेगी। CBI सिर्फ डॉ. जेबा की गवाही के आधार पर ही केस में आगे बढ़ेगी। माना जा रहा है कि इससे CBI का पक्ष कमजोर होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
 11 March 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पिछले दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के…
 11 March 2026
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार…
 11 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा…
 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
Advt.