शरीफ बोले- पहलगाम की निष्पक्ष जांच के लिए तैयार

Updated on 26-04-2025 01:06 PM

पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने कहा है कि वे पहलगाम हमले के बाद हर जांच के लिए तैयार हैं। शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान को बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए तैयार है।

पाकिस्तान मिलिट्री अकादमी में एक परेड को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री शरीफ ने कहा कि पहले भी पाकिस्तान पर ऐसे हमले के आरोप लगाए जाते रहे हैं। इसे पूरी तरह से बंद किया जाना जाहिए। एक जिम्मेदार देश के तौर पर पाकिस्तान किसी भी तटस्थ और पारदर्शी जांच में हिस्सा लेने के लिए तैयार है।

शरीफ ने कहा कि भारत दुनिया को गुमराह कर रहा है। बिना किसी विश्वसनीय जांच और सबूत के पाकिस्तान पर झूठा आरोप लगाकर देश को बदनाम कर रहा है।

शरीफ बोले- पानी रुका तो पूरी ताकत से जवाब देंगे

PM शरीफ ने कहा कि यदि सिंधु नदी के पानी को कम करने या मोड़ने की कोशिश की गई तो पूरी ताकत से जवाब दिया जाएगा। शरीफ ने कहा कि पानी पाकिस्तान के लिए बेहद जरूरी है। यह हमारे 24 करोड़ लोगों की जिंदगी का सवाल है। हम हर कीमत पर इसे सुरक्षित रखेंगे।

शहबाज ने कहा कि पाकिस्तान शांति चाहता है, लेकिन उसकी इस इच्छा को कमजोरी न समझा जाए। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को बदनाम किया जा रहा है। पाकिस्तान के फौजी अपने देश को बचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। भारत ने हाल ही में पहलगाम हमले के बाद भारत ने सिंधु जल समझौता रद्द करने का ऐलान किया है।

'जिन्ना ने कहा था- कश्मीर पाकिस्तान के गले की नस है'

शरीफ ने कहा कि जिन्ना ने सही कहा था कि कश्मीर पाकिस्तान के गले की नस है। दुर्भाग्य से यूनाइटेड स्टेट के कई प्रस्तावों के बावजूद यह मामला आज तक नहीं सुलझा है। पाकिस्तान कश्मीर के लोगों के फैसला लेने के अधिकार का हमेशा समर्थन करता रहेगा।

पीएम शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा से आतंकवाद की निंदा की है। हमारा देश खुद आतंकवाद का सामना कर रहा है। पाकिस्तान में 90 हजार से ज्यादा लोग इसमें मारे गए हैं और 600 बिलियन डॉलर का नुकसान हो चुका है। यह सब सोच से परे है।

पीएम शरीफ ने कहा कि शांति हमारी प्राथमिकता है, लेकिन कोई इसे हमारी कमजोरी न समझे। हम अपनी अखंडता और सुरक्षा पर कभी समझौता नहीं करेंगे। शरीफ ने अपने भाषण का अंत एक शेर से करते हुए कहा-

QuoteImage

खून ए दिल देकर निखारेंगे रुखे गुलाब, हमने गुलशन के तहफ्फुज की कसम खाई है।

QuoteImage

इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने भारत के खिलाफ शुक्रवार को भड़काऊ भाषण दिया था। उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि सिंधु नदी में या तो हमारा पानी बहेगा या फिर उनका खून। उन्होंने सिंधु पर दावा करते हुए कहा कि ये हमारी नदी है और हमेशा हमारी ही रहेगी। 




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.