शारदा चौक-तात्यापारा चौड़ीकरण:100 करोड़ हाथ में, पर एजेंसी तय नहीं

Updated on 06-04-2026 12:00 PM
रायपुर, शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक सड़क चौड़ीकरण का मामला पिछले 20 सालों से लंबित है। 24 फरवरी के विधानसभा प्रस्तुत बजट में फ्लाईओवर निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपए की घोषणा हुई, लेकिन 41 दिन बाद भी एजेंसी तय नहीं है। इस घोषणा के बाद से लोगों को राहत की उम्मीद थी, लेकिन सही निर्णय नहीं होने से फिर से यह प्रोजेक्ट अधर में है। पता चला कि प्रस्तावित फ्लाईओवर निर्माण को लेकर अब तक एजेंसी तय नहीं हो पाई है। यही नहीं फ्लाईओवर निर्माण को लेकर नगर निगम और पीडब्ल्यूडी दोनों ने ही जिम्मेदारी लेने से हाथ खड़े कर दिए। दोनों विभागों का कहना है कि शासन स्तर पर अब तक एजेंसी तय नहीं की गई है। इसी असमंजस के चलते वर्षों से लंबित चौड़ीकरण और हाल में घोषित फ्लाईओवर निर्माण फिलहाल कागजों तक सीमित नजर आ रहे हैं। इधर, एक दिन पहले ही रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल की मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को लिखी चिट्ठी सामने आने के बाद इस मुद्दे ने नया तूल पकड़ लिया है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने शारदा चौक-तात्यापारा प्रोजेक्ट को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखा। उन्होंने सवाल उठाया है कि रायपुर के चारों विधायक और महापौर की बैठक में पहले ही सड़क चौड़ीकरण का निर्णय लिया जा चुका था, ऐसे में इस वर्ष के बजट में अचानक फ्लाईओवर का प्रावधान कैसे जोड़ दिया गया।

उन्होंने कहा कि इस निर्णय को लेकर शहर की जनता में असंतोष और आक्रोश है। साथ ही नगरीय निकाय चुनाव-2025 के दौरान प्रस्तुत ‘अटल विश्वास पत्र’ में स्पष्ट रूप से तात्यापारा-शारदा चौक सड़क चौड़ीकरण को समयबद्ध तरीके से पूरा कर यातायात सुगम बनाने का वादा किया गया था। विधानसभा में भी कई बार आश्वासन दिया जा चुका है, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।

दो साल पहले सर्वे, 102 संपत्तियां इसकी जद में, रोज गुजरती हैं 1.50 लाख गाड़ियां

शारदा चौक से तात्यापारा सड़क चौड़ीकरण को लेकर नगर निगम ने दो साल पहले विस्तृत सर्वे कराया था। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार प्रस्तावित चौड़ीकरण की जद में करीब 102 दुकानें और मकान आ रहे हैं। उस समय जमीन अधिग्रहण के लिए करीब 122 करोड़ रुपए मुआवजा राशि का अनुमान लगाया गया था, जबकि सड़क निर्माण पर 12 से 15 करोड़ रुपए खर्च आने की संभावना जताई गई थी।

अब नई गाइडलाइन दर लागू होने से परियोजना की लागत बढ़ना तय माना जा रहा है। पिछली सरकार के समय गाइडलाइन दर में 30% की छूट दी गई थी, जिसे वर्तमान सरकार ने समाप्त कर दिया है। इससे प्रभावितों को पहले की तुलना में करीब 30% अधिक भुगतान करना होगा। इस रूट से रोजाना 1.50 लाख गाड़ियां गुजरती हैं। रोज सुबह-शाम 15 से 20 मिनट तक जाम में लोग फंसते हैं। इसका असर आसपास की बाइपास सड़कों पर भी दिखाई देता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज संसद भवन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ के समग्र विकास, बस्तर के कायाकल्प तथा राज्य की महत्वपूर्ण अधोसंरचना…
 01 August 2026
रायपुर, राष्ट्रपति भवन में  बस्तर के प्रतिनिधिमंडल के लिए एक अविस्मरणीय और ऐतिहासिक क्षण साकार हुआ। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के…
 01 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम से मुलाकात कर धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना के तहत बस्तर संभाग के 7 जिलों के…
 01 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर बस्तर संभाग के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों तक सड़क संपर्क…
 01 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ से 5 लाख मीट्रिक…
 01 August 2026
बैकुंठपुर, कोरिया की ग्राम पंचायत कदमनारा में निर्माणाधीन सड़क ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है।अधिकारियों की अनदेखी से नाराज ग्रामीणों ने कीचड़ से सनी सड़क पर ही धान की रोपाई…
 01 August 2026
रायपुर, राज्य के आदिवासी और सुदूर के गांवों में डिजिटल भारत निधि (डीबीएन) योजना 2305 मोबाइल टॉवर से लगेंगे। इससे दूरस्थ, आदिवासी और सीमावर्ती क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क और हाई-स्पीड इंटरनेट…
 01 August 2026
रायपुर, नगर निगम सीमा से लगे ग्रामीण इलाकों में भूमाफिया सस्ती जमीन और भविष्य में निगम सीमा में शामिल होने का झांसा देकर अवैध प्लाटिंग कर रहे हैं। भूमाफिया लोगों को…
 01 August 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में स्वास्थ्य योजनाओं की जमीनी प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक ली, जिसमें अधिकारियों की कार्यप्रणाली…
Advt.