'शक्तिमान' की 20 साल बाद वापसी, अब नए अवतार में मुकेश खन्ना, नई पीढ़ी को सुनाएंगे सुपरहीरो की मजेदार कहानियां
Updated on
21-05-2025 01:54 PM
Mukesh Khanna पॉकेट एफएम की शक्तिमान की नई ओरिजिनल ऑडियो सीरीज में अपनी आवाज देंगे। प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'शक्तिमान सिर्फ एक शो नहीं है, यह एक भावना है, जो लाखों लोगों के दिलों में बसती है। मैं प्यारे हीरो की आवाज बनकर वापस आने और पॉकेट एफएम की भारत भर में बड़ी पहुंच के जरिए श्रोताओं की एक पूरी नई पीढ़ी से जुड़ने के लिए रोमांचित हूं। ये प्लेटफ़ॉर्म शक्तिमान के मूल्यों, ताकत और महाशक्तियों को फिर से पेश करने का एक शानदार तरीका देता है, लेकिन आज के युवाओं को उनके पसंदीदा फ़ॉर्मेट में नई कहानियों के साथ।'
नए सिरे से सुनिए शक्तिमान की कहानी
मुकेश खन्ना की भीष्म इंटरनेशनल के साथ साझेदारी हुई है। ये सीरीज एक नए सिरे से कल्पना की गई दुनिया में ऑरिजनल कहानी को नए रोमांच से पेश करेगी। इसे उन पुराने फैंस के लिए डिजाइन किया गया है जो अपने पसंदीदा सुपरहीरो शक्तिमान को देखते हुए बड़े हुए हैं और एक नई पीढ़ी के लिए जो पहली बार उसे खोज रही है।
मुकेश ने कही थी ये बात
मुकेश ने ANI को दिए इंटरव्यू में कहा था, 'मैं अपना कर्तव्य निभा रहा हूं, जो मैंने 1997 में शुरू किया था और 2005 तक चला। मुझे लगता है कि मेरा काम 2027 में जनता तक पहुंचना चाहिए, क्योंकि आज की पीढ़ी अंधी दौड़ रही है। उन्हें रोकना होगा और उन्हें अपनी सांस पकड़ने के लिए कहना होगा।'
1997 में आया था 'शक्तिमान'
'शक्तिमान' 13 सितंबर 1997 से 27 मार्च 2005 तक दूरदर्शन पर आया था। इससे पहले मुकेश खन्ना ने सोनी पिक्चर्स के साथ मिलकर शक्तिमान पर एक मोशन पिक्चर बनाने की घोषणा की थी। बाद में, ऐसी खबरें सामने आईं कि रणवीर सिंह हीरो होंगे। हालांकि, मुकेश ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया था।
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…