शाकिब ने छात्र प्रदर्शन के दौरान चुप्पी पर माफी मांगी:लिखा- आप असली नायक; आखिरी टेस्ट में समर्थन की अपील की

Updated on 10-10-2024 02:29 PM

दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन ने बांग्लादेश के छात्र आंदोलन के दौरान अपनी चुप्पी पर माफी मांगी है। इतना ही नहीं, शाकिब ने मामले पर पहली बार अपना रुख स्पष्ट किया है। 37 साल के शाकिब ने बुधवार को एक सोशल पोस्ट के जरिए होम ग्राउंड मीरपुर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने फेयरवेल टेस्ट के लिए समर्थन भी मांगा। यह मैच 21 से 25 अक्टूबर के बीच खेला जाएगा।

इससे पहले, बांग्लादेश के युवा और खेल सलाहकार, आसिफ महमूद शोजिब भुयान ने जोर देकर कहा था कि शाकिब को सुरक्षा मांगने से पहले अपनी स्थिति स्पष्ट करनी होगी। शाकिब पर पिछले महीने एक हत्या के मामले में शामिल होने का भी आरोप लगाया गया था। इस छात्र आंदोलन में शेख हसीना का तख्त पलट हुआ था।

शाकिब अल हसन की पोस्ट का हिंदी अनुवाद... 

'सबसे पहले, मैं उन सभी छात्रों को सम्मानपूर्वक याद करता हूं, जिन्होंने भेदभाव विरोधी छात्र आंदोलन का नेतृत्व करते हुए अपने जीवन का बलिदान दिया या घायल हुए। मैं उनके और उनके परिवारों के प्रति अपनी गहरी श्रद्धांजलि और संवेदना व्यक्त करता हूं, हालांकि कोई भी बलिदान कभी भी प्रियजनों के नुकसान की पूरी तरह से भरपाई नहीं कर सकता है, लेकिन एक बच्चे या भाई को खोने का दर्द अपूर्णीय है। आप में से जो लोग इस महत्वपूर्ण समय के दौरान मेरी चुप्पी से आहत या निराश महसूस करते हैं, मैं उनकी भावनाओं को स्वीकार करते हुए ईमानदारी से माफी मांगता हूं। अगर मैं आपकी स्थिति में होता, तो शायद मैं भी ऐसा ही महसूस करता।

जैसा कि आप जानते हैं, मैं जल्द ही अपना अंतिम मैच खेलूंगा। अपने अंतिम मैच में, इस कहानी के अंतिम अध्याय में मैं चाहता हूं कि आप सभी मेरे साथ हों। मैं आप सभी के साथ खड़े होकर विदाई लेना चाहता हूं। मुझे उम्मीद है, और मैं सिर्फ उम्मीद ही नहीं करता, मुझे विश्वास है कि इस अंतिम क्षण में, आप सभी मेरे साथ खड़े होंगे। आप सभी कहानी को बंद करने के लिए वहां मौजूद होंगे, एक ऐसी कहानी जहां असली नायक मैं नहीं, बल्कि आप सभी हैं।'

शाकिब पर हत्या का आरोप लगा 

डेली स्टार की रिपोर्ट अनुसार, रफिकुल इस्लाम ने कहा कि 5 अगस्त को उनका बेटा रुबेल अडाबार के रिंग रोड एरिया में विरोध कर रहा था। जिसमें रुबेल के साथ कई और भी स्टूडेंट्स शामिल थे। शाकिब समेत 147 लोगों पर इलजाम लगा कि उन्होंने आंदोलन करने वालों पर फायरिंग के आदेश दिए थे। साथ ही कई आरोपी फायरिंग करने वालों में भी शामिल थे।

गोलीबारी के दौरान रुबेल घायल हो गया था, उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन 2 दिन बाद ही उसकी मौत हो गई। जिसके बाद पिता ने पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करा दी।

हसीना की सरकार में मंत्री थे शाकिब 

शाकिल इसी साल सांसद बने थे। वे शेख हसीना की सरकार में मंत्री थे। देश में हिसंक प्रदर्शन के बाद शेख हसीना को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। साथ ही उन्हें देश भी छोड़ना पड़ा। हसीना के इस्तीफे के बाद नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद युनूस ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार में चीफ एडवाइजर का पद संभाला है।

7 अगस्त को हुई थी रुबेल की हत्या, कनाडा में थे शाकिब 

PTI के अनुसार, रफिकुल इस्मला के बेटे रुबेल की हत्या 7 अगस्त को आंदोलन के दौरान हुई। FIR में शाकिब को आरोपी नंबर 27 या 28 बनाया गया है। रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया कि शाकिब 5 अगस्त और प्रदर्शन के दौरान बांग्लादेश में ही नहीं थे।

बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन के दौरान शाकिब कनाडा गए थे। 26 जुलाई से 9 अगस्त तक कनाडा में हुई ग्लोबल टी-20 लीग में शाकिब ने हिस्सा लिया था। इतना ही नहीं, 26 जुलाई से पहले वह अमेरिका में मेजर लीग क्रिकेट खेल रहे थे।

विवादों से शाकिब का गहरा नाता

बांग्लादेश का यह स्टार ऑलराउंडर अक्सर मैदान और मैदान के बाहर विवादों के चलते चर्चा में बना रहता है। इस साल अप्रैल महीने में उन्होंने ग्राउंड स्टाफ के साथ हाथापाई की थी। उसका फोन छीनने की कोशिश की थी और उसे थप्पड़ मारने की धमकी भी दी थी। इसके अलावा वह मैदान पर विपक्षी टीम के खिलाड़ियों और अंपायर्स से भी कई बार भीड़ चुके हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के…
 27 April 2026
रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप ने आज रविवार को कोंडागांव जिले के दहिकोंगा स्थित तेंदूपत्ता फड़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तेंदूपत्ता की गुणवत्ता देखी और…
 27 April 2026
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का कलेक्टर  जितेंद्र यादव ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों में पहुंचकर औचक निरीक्षण किया…
 27 April 2026
अम्बिकापुर। प्रदेश सरकार की ’मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना’ सरगुजा जिले के दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों के लिए एक बड़ी राहत बनकर उभरी है। इस योजना के विस्तार से…
 27 April 2026
अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ की विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की युवाओं के लिए प्रदेश सरकार की नीतियां संबल प्रदान कर रही हैं। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के धौरपुर क्षेत्र की…
 27 April 2026
दुर्ग। राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग द्वारा एक व्यापक एवं प्रभावी वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन 25 अप्रैल को किया गया। इस अवसर…
 27 April 2026
बेमेतरा। स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा में क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम तहत टीबी मुक्त बेमेतरा जिला बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत अत्याधुनिक एक्स-रे मशीन से उच्चोखिम…
 27 April 2026
सूरजपुर।  श्रीमती विनीता वार्नर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर के मार्गदर्शन एवं सचिव सुश्री पायल टोपनो के कुशल दिशानिर्देशन में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर…
 27 April 2026
भोपाल। मुंबई से भोपाल आ रही एयर इंडिया की उड़ान में अचानक तकनीकी खराबी आने के बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षित लैंडिंग के बाद मुंबई से आए यात्री उतर…
Advt.