चुम दरांग की 'पहचान' का शहजादा धामी ने उड़ाया मजाक? भड़कीं एक्ट्रेस बोलीं- मैं भारतीय हूं, बुरा लगा

Updated on 08-10-2024 12:23 PM
'बिग बॉस' का 18वां सीजन शुरू हो चुका है। घर में घुसते ही पहले दिन लड़ाई-झगड़े भी होने लगे। टीवी एक्टर शहजादा धामी ने 'बधाई दो' एक्ट्रेस चुम दरांग के बीच बहस हुई। चुम ने शहजादा पर नस्लीय टिप्पणी करने का आरोप लगाया। दोनों के बीच इतनी बढ़ गई कि घरवालों को सुलह कराने के लिए बीच में उतरना पड़ा। शहजादा की विवियन डीसेना से भी तीखी नोंकझोक हुई।

Bigg Boss 18 शुरू होते ही पहले दिन शहजादा धामी ने चुम दरांग पर टिप्पणी की। इससे चुम नाराज हो गईं और कहा, 'मेरे साइड वाली से आपका क्या मतलब है? मैं एक इंडियन हूं और मुझे बुरा लगा।' दोनों के बीच बात बढ़ने लगती है। शहजादा माफी मांगने से इनकार कर देते हैं और चुम पर उन्हें गाली देने का आरोप लगाते हैं।

दूसरी तरफ शहजादा की विवियन डीसेना से भी बहस होती है। दोनों स्टारडम के बारे में चर्चा करते हैं। वो कहते हैं, 'स्टारडम हासिल करने में सालों लग जाते थे। सिर्फ वे ही टिक पाते हैं, जिन्होंने लंबे समय तक संघर्ष किया है।' हालांकि, शहजादा इस बात से सहमत नहीं होते हैं। विवियन आगे बोलते हैं, 'आजकल एक्टर स्टारडम को लेकर बहुत एक्साइटेड हो जाते हैं और ये उनके सिर पर चढ़ जाता है।'

'बिग बॉस 18' में गधराज भी


Bigg Boss 18 में लाइफ कोच अरफीन खान और उनकी वाइफ सारा, विवियन डीसेना, 'वायरल भाभी' हेमा शर्मा, रजत दलाल, नायरा बनर्जी, मुस्कान बामने, चाहत पांडे, करण वीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, शिल्पा शिरोडकर जैसी हस्तियां हैं। इस बार गधराज नाम का गधा भी शामिल है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.