शाहरुख खान अब 'पुष्पा' के डायरेक्टर सुकुमार संग करेंगे एक्शन फिल्म, एंटी-हीरो किरदार और गांव की होगी कहानी
Updated on
18-03-2025 04:29 PM
भारतीय सिनेमा अब सही मायने में पैन-इंडिया हो रहा है। बॉलीवुड और साउथ के एक्टर्स-डायरेक्टर्स इन दिनों मिलजुलकर काम करने पर खूब जोर दे रहे हैं। शाहरुख खान ने एटली के साथ ब्लॉकबस्टर 'जवान' बनाई। सलमान खान ईद पर एआर मुरुगादॉस के डायरेक्शन में 'सिकंदर' लेकर आ रहे हैं। अक्षय कुमार भी 'कन्नप्पा' में भगवान शिव के अवतार में नजर आएंगे। अब एक और बड़ी खबर आई है। शाहरुख खान जल्द ही 'पुष्पा' फेम डायरेक्टर सुकुमार की एक एक्शन फिल्म साइन करने वाले हैं।
बॉलीवुड के 'किंग' कहे जाने वाले शाहरुख खान पहले मणिरत्नम और एटली के साथ काम कर चुके हैं। ऐसे में यह साउथ इंडियन डायरेक्टर्स के साथ उनकी तीसरी जोड़ी होगी। बताया जाता है कि वह 'पुष्पा' फ्रेंचाइज के सुकुमार के साथ बातचीत कर रहे हैं। 'मिड-डे' की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान इस फिल्म में एंटी-हीरो की भूमिका निभाएंगे।
गांव की राजनीति पर बनेगी एक्शन ड्रामा फिल्म
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि यह एक गांव की राजनीतिक पर बनी एक्शन ड्रामा फिल्म होगी। शाहरुख खान को फिल्म में एक कच्चे, देहाती और देसी अवतार में दिखाया जाएगा, जो उनके ग्लोबल स्टारडम और चमक-दमक वाली इमेज से ठीक उलट होगा। यह फिल्म ग्रामीण इलाकों में जाति और खास वर्ग के उत्पीड़न जैसे सामाजिक मुद्दों को उजागर करेगी।
2027 तक शाहरुख और सुकुमार के पास नहीं हैं डेट्स
अब इससे पहले कि फैंस का उत्साह चरम पर पहुंच जाए। यह भी बता दें कि इस प्रोजेक्ट के लिए अभी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए कि शाहरुख खान और सुकुमार दोनों ही इस वक्त दूसरे प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। सुकुमार के पास राम चरण के साथ 'RC 17', 'पुष्पा 3: द रैम्पेज' और राम चरण के साथ ही एक और रोमांटिक ड्रामा फिल्म पाइपलाइन में है।
पहले 'किंग' और 'पठान 2' पर काम करेंगे शाहरुख
दूसरी ओर, शाहरुख खान के पास अभी बेटी सुहाना के साथ 'किंग' और YRF की 'पठान 2' है। शाहरुख ने कथित तौर पर फिल्म निर्माताओं से कहा है कि उन्हें इस प्रोजेक्ट के लिए दो साल तक इंतजार करना होगा, क्योंकि वह मई महीने में 'किंग' के लिए स्टार्ट-टू-फिनिश शेड्यूल में शूटिंग करेंगे।
इधर, सलमान को अल्लू अर्जुन के साथ कास्ट करने की तैयारी में एटली
इन सबसे अलग। बीते दिनों ऐसी खूब अफवाह उड़ी कि एटली की अगली फिल्म में अल्लू अर्जुन ने सलमान खान को रिप्लेस कर दिया है। जबकि सच यह है कि एटली बॉलीवुड के भाईजान के साथ काम करने का मौका नहीं खोना चाहते। असल में एटली दो अलग-अलग फिल्मों पर काम कर रहे हैं। कास्टिंग के चक्कर में सलमान और एटली की फिल्म अभी होल्ड पर चली गई है, क्योंकि रजनीकांत और कमल हासन दोनों ही फिल्म पर अभी काम करने के लिए खाली नहीं हैं। ऐसे में एटली ने अल्लू अर्जुन के साथ अपनी दूसरी फिल्म पर काम शुरू कर दिया है।
अब चर्चा यह भी है कि एटली अपनी इस फिल्म में सलमान खान को हीरो और अल्लू अर्जुन को एंटी-हीरो रोल में कास्ट करने की इच्छा रखते हैं। हालांकि, इस पर अभी तक आधिकारिक रूप से कोई पुष्टि नहीं हुई है।
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…