शाहरुख खान ने इस बार नहीं छिपाया चेहरा, बिना छाते-हुडी के एयरपोर्ट पर दिखे, पपाराजी के सामने ऐसा था SRK का मूड
Updated on
02-04-2025 01:29 PM
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान हाल ही में एयरपोर्ट पर नजर आए। उन्हें पिछली कई दफा छाते और हुडी से अपना चेहरा छिपाते हुए देखा जाता था। वो पपाराजी के सामने भी पोज नहीं देते थे। अपना चेहरा छिपाते हुए सीधे कार में बैठकर रवाना हो जाते थे। लेकिन इस बार SRK ने अपना चेहरा नहीं छिपाया और एयरपोर्ट पर हंसते-मुस्कुराते भी नजर आए। पपाराजी ने भी जी-भरकर उनकी फोटोज खींची और वीडियो भी बनाया।
Shah Rukh Khan अपने रफ-टफ वाले लुक में दिखे। बिखरे बाल, हल्की दाढ़ी, गले में चेन और आंखों में चश्मा। एकदम फुल टशन में। वैसे तो वो पपाराजी के कैमरे के सामने आने से बचते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया। फैंस भी उनकी झलक पाकर निहाल हो गए हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख को पिछली बार 2023 में चार फिल्मों में देखा गया था। वो 'पठान', 'जवान', 'टाइगर 3' में कैमियो और 'डंकी' में नजर आए थे। अब उन्हें 'द किंग' में देखा जाएगा। इस एक्शन-पैक्ड मूवी का डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद और सुजॉय घोष कर रहे हैं। इसमें उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। हालांकि, इसकी शूटिंग मार्च 2025 में शुरू होनी थी, लेकिन इसमें देरी हो गई। अब कहा जा रहा है कि ये जून में शुरू होगी।
सुहाना कर चुकी हैं एक्टिंग डेब्यू
इससे पहले सुहाना एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुकी हैं। उन्हें जोया अख्तर की 'द आर्चीज' में देखा गया था। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। सुहाना अभी तक थिएटर्स में नजर नहीं आई हैं। 'द किंग' उनका बिग-स्क्रीन डेब्यू होगा।
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…