ठाणे में बच्चियों से स्कूल में यौन-शोषण, पुलिस पर पथराव:स्कूल में तोड़फोड़, ट्रेनें रोकीं

Updated on 20-08-2024 02:15 PM

महाराष्ट्र के ठाणे के बदलापुर के एक स्कूल में 3 और 4 साल की दो नाबालिग लड़कियों के साथ यौन-शोषण का मामला सामने आया है। घटना से गुस्साए लोगों ने आज मंगलवार (20 अगस्त) को बदलापुर रेलवे स्टेशन पर विरोध-प्रदर्शन किया। लोकल ट्रेनें रोकी गई हैं।

पुलिस ने अब तक मामले में स्कूल अटेंडेंट (अक्षय शिंदे) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 17 अगस्त को लड़कियों के साथ बाथरूम में यौन-शोषण किया था। अगले दिन 18 अगस्त को जब माता-पिता को पता चला तो उन्होंने FIR दर्ज करवाई।

पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के आदेश के बाद मामले की जांच के लिए SIT गठित की गई है।

पुलिस के अनुसार, स्कूल में घटना की जगह का CCTV बंद पाया गया है। मामले की जांच में लापरवाही के चलते महिला पुलिस अधिकारी शुभदा शितोले का ट्रांसफर कर दिया गया है। मामले के सामने आने के बाद स्कूल मैनेजमेंट ने प्रिंसिपल, कलास टीचर और स्टॉफ की एक महिला को निलंबित कर दिया है।

बदलापुर बंद का ऐलान, स्कूल में भी प्रदर्शन हुआ
मंगलवार सुबह 8 बजे घटना से गुस्साए लोग बदलापुर रेलवे स्टेशन की पटरियों पर खड़े होकर प्रदर्शन करने लगे। कई ट्रेनों को रोका गया। पुलिस ने भीड़ में काबू पाने के लिए प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया। पुलिस पर भी पथराव हुआ है।

दूसरी तरफ लोगों ने स्कूल के अंदर घूसकर प्रदर्शन और तोड़फोड़ की। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पिछले एक घंटे से अधिक समय से कल्याण बदलापुर लोकल ट्रेन सर्विस ठप्प पड़ी है। कई संगठनों ने आज विरोध में बदलापुर बंद का ऐलान किया गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.