अगली वनडे सीरीज में गायब होंगे टीम इंडिया से कई चेहरे, कप्तान गिल ने दे दिए हैं संकेत

Updated on 20-01-2026 01:22 PM
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी धरती पर पहली बार वनडे सीरीज हारने के बाद भारतीय क्रिकेट सदमे में है। इसकी गाज कई क्रिकेटरों पर गिरना तय है। इस बात के संकेत वनडे कप्तान शुभमन गिल ने दे दिए हैं। शुभमन गिल की तरफ से मिले संकेतों को सही माना जाए तो अगली बार जब टीम इंडिया वनडे मुकाबले में उतरेगी तो उसमें इंदौर वनडे में खेले कई चेहरे गायब दिखाई देना तय हो गया है। बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज में टीम इंडिया 1-2 से हार गई है। भारत ने पहला मुकाबला वडोदरा में जीता था, लेकिन राजकोट में दूसरा और इंदौर में तीसरा वनडे टीम इंडिया हार गई, जिसमें कई भारतीय स्टार बुरी तरह फेल रहे हैं।

2027 वर्ल्ड कप के हिसाब से तैयार होगी टीम

शुभमन गिल ने हार के बाद जो बयान दिए हैं, उनसे साफ संकेत मिल रहा है कि टीम इंडिया में अब कई बदलाव होने तय हैं। भारतीय क्रिकेट टीम का अब 2027 वर्ल्ड कप के हिसाब से खाका खींचा जाएगा, जिसके लिए अगली सीरीज से ही नए प्लेयर्स को मौका देना शुरू हो जाएगा। बता दें कि टीम इंडिया के पास अगले वनडे वर्ल्ड कप से पहले बहुत ज्यादा मौका नहीं है। टीम को अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप से पहले महज 17 वनडे मैच ही खेलने को मिलने वाले हैं। इनमें ही भारत को अपनी फाइनल टीम तैयार करनी है। गिल ने मैच के बाद कहा,'वर्ल्ड कप हमारे दिमाग में है। हम नीतीश कुमार रेड्डी को मौका देना चाहते हैं। हम उसे पर्याप्त ओवर देना चाहते हैं ताकि यह देखा जा सके कि हमारे लिए कौन सा कॉम्बिनेशन काम कर रहा है और किस तरह की गेंदबाजी हमारे लिए सही रहेगी।'

रोहित पर अभी खतरा नहीं, जडेजा की जगह खतरे में

न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा तीनों मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए। हालांकि इसके बावजूद उनकी टीम में जगह खतरे में नहीं है। इसके संकेत गिल ने दे दिए हैं। गिल ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया सीरीज, फिर साउथ अफ्रीका सीरीज में रोहित शर्मा मेरे हिसाब से जबरदस्त फॉर्म में रहे हैं। आप हमेशा अपनी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में सफल नहीं हो सकते हैं। हालांकि रवींद्र जडेजा को लेकर गिल ने सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन पिछले कई मैचों में विकेट नहीं ले सके और बल्ले से भी बड़ी पारी नहीं खेल सके जडेजा का पत्ता वनडे टीम से कटना तय है।

इन आंकड़ों से समझिए टीम इंडिया की मुश्किल

टीम इंडिया के लिए 5 बल्लेबाज विराट कोहली, रोहित शर्मा, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल ही पिछले एक साल में 500+ रन बना पाए हैं। उसके बाद किसी बल्लेबाज के खाते में सबसे ज्यादा 290 रन हैं, जो अक्षर पटेल ने बनाए हैं। पटेल को जडेजा के कारण टीम इंडिया बाहर कर रखा है। इसका मतलब है कि टॉप ऑर्डर फेल हुआ तो पूरी टीम फेल हो जाएगी। यही काम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में हुआ है, जब विराट कोहली टॉप ऑर्डर में अकेले खड़े रह गए।
गेंदबाजी में पिछले एक साल में स्पिनरों से ज्यादा विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए हैं। एक-आध मैच को छोड़ दें तो स्पिनर प्रभावी साबित नहीं हुए हैं। यही काम न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में हुआ, जब कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा बल्लेबाजों को बांध नहीं सके। नतीजा ये हुआ कि न्यूजीलैंड ने रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
 24 April 2026
ग्लोबल पॉप सेंसेशन और 9 बार ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुकीं रिहाना गुरुवार रात को अचानक भारत आई हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर देर रात करीब 10:30 बजे उन्‍हें स्‍पॉट किया गया।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: पीएसएल में पाकिस्तान के दो स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जोरदार कुटाई हुई है। लीग का 35वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स के बीच…
 24 April 2026
नई दिल्ली: इस देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए 24 अप्रैल का दिन किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर का जन्म 1973 में इसी दिन हुआ था।…
 24 April 2026
नई दिल्ली: मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने सीजन के अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। 2012 के बाद पहली बार मुंबई सीजन…
 24 April 2026
मुंबई: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में मुंबई को अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में 103 रनों की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। इस हार के…
 24 April 2026
बीजापुर । जिला पंचायत सभाकक्ष बीजापुर में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग, संभाग बस्तर जगदलपुर की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित की गई।बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रगति की…
Advt.