सेवा सेतु बना सहारा : राम साय ने आधार कार्ड सक्रिय होने पर मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

Updated on 31-07-2026 12:20 PM

जशपुरनगर। जिले के ग्राम गिरालडीह निवासी राम साय के लिए पिछले पाँच-छह महीने काफी परेशानियों भरे रहे। तकनीकी कारणों से उनका आधार कार्ड निष्क्रिय हो गया था। आधार कार्ड बंद होने के कारण उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा था। विशेष रूप से उनकी दिव्यांग पेंशन एवं वृद्धावस्था पेंशन भी बंद हो गई थी, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

समस्या के समाधान के लिए राम साय ने सेवा सेतु के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कराई। सेवा सेतु की टीम ने तत्परता से आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित किया। लगातार प्रयासों के बाद उनका आधार कार्ड दोबारा सक्रिय कर दिया गया।

आधार कार्ड पुनः चालू होने के बाद अब राम साय फिर से दिव्यांग पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन सहित शासन की अन्य पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। लंबे समय से चली आ रही उनकी परेशानी दूर होने पर उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए सेवा सेतु की पूरी टीम का आभार जताया।

राम साय ने कहा कि सेवा सेतु के माध्यम से उनकी समस्या का त्वरित समाधान हुआ, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली है। उन्होंने इस कार्य के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति भी आभार व्यक्त किया और कहा कि सरकार की जनहितकारी पहल के कारण आम लोगों की समस्याओं का प्रभावी ढंग से निराकरण हो रहा है।

सेवा सेतु ऐसे ही जरूरतमंद नागरिकों तक सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ समय पर पहुँचाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनकर लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
रायपुर, रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक-4 में पदस्थ जोन आयुक्त के वाहन चालक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। चालक की शिकायत पर जोन अध्यक्ष और बीजेपी…
 31 July 2026
कोरबा, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रहने वाले युवक का शव बीना रेलवे स्टेशन पर पुष्पक एक्सप्रेस के जनरल कोच के टॉयलेट की खिड़की से फंदे पर लटका मिला। तलाशी के…
 31 July 2026
रायपुर, बिलासपुर के कथित तांत्रिक और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माने जाने वाले कृष्ण कुमार उर्फ केके श्रीवास्तव को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 15 करोड़ रुपए की कथित कमीशनखोरी…
 31 July 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में एनालॉग पनीर के कारोबार पर बैन लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। सरकार जल्द ही बिक्री…
 31 July 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में स्मार्ट बिजली मीटर को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। रायपुर, कबीरधाम, दुर्ग, बिलासपुर समेत कई जिलों में उपभोक्ता बढ़े हुए बिजली बिल, ज्यादा रीडिंग और स्मार्ट…
 31 July 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए एक और महत्वपूर्ण सौगात दी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी आदेश के…
 31 July 2026
जशपुरनगर, छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 26वीं  राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 26 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक जशपुर जिले के स्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में…
 31 July 2026
कोरिया। जिले के ग्राम पंचायत कदमनारा में सड़क निर्माण की सुस्त रफ्तार और अधूरे कार्य से नाराज ग्रामीणों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। कदमनारा से लवनापारा तक बन…
 31 July 2026
सूरजपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चम्पानगर गांव में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। तालाब में नहाने गए दो नाबालिग बच्चों की गहरे पानी में डूबने से मौत…
Advt.