हरियाणा में कांग्रेस को झटका,MLA किरण चौधरी BJP में शामिल

Updated on 19-06-2024 12:36 PM

हरियाणा के पूर्व CM चौधरी बंसीलाल की पुत्रवधु व भिवानी के तोशाम से MLA किरण चौधरी और उनकी पूर्व सांसद बेटी श्रुति चौधरी ने बुधवार को दिल्ली जाकर BJP जॉइन कर ली। हरियाणा के पूर्व सीएम व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर और CM नायब सैनी ने BJP नेताओं के साथ उनका स्वागत किया।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री खट्‌टर ने कहा, ''मेरा परिचय बहन किरण जी से उस समय से है जब हम बंसीलाल जी के साथ मिलकर काम करते थे। उनका शरीर कांग्रेस में रहा होगा, लेकिन मन इनका हमेशा BJP में रहा है।''

CM नायब सैनी ने कहा, ''मैं पार्टी के अध्यक्ष होने के नाते भी किरण चौधरी और श्रुति चौधरी का स्वागत करता हूं। एक विश्वास दिलाता हूं कि प्रदेश और पार्टी का मुखिया होने के नाते किरण और श्रुति चौधरी को BJP में परिवार की तरह मिलाकर हरियाणा को मजबूत करने के लिए काम करेंगे।''

श्रुति चौधरी ने कहा, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित होकर भाजपा में आई हूं। मनोहर लाल खट्‌टर ने CM रहते चौधरी बंसीलाल की तरह हरियाणा में ईमानदारी से सरकार चलाई''

किरण चौधरी ने कहा, ''मैं कांग्रेस की कर्मठ कार्यकर्ता रही हूं। बहुत मेहनत से मैंने अपना जीवन कांग्रेस को दिया। मगर, सालों से मैं देख रही हूं कि हरियाणा के अंदर पार्टी एक व्यक्ति सेंट्रिक बन गई है। जो चाहते ही नहीं कि कांग्रेस आगे बढ़े, वह उन नीतियों पर चलते हैं।

आप समझ सकते हैं कि कांग्रेस का आगे बढ़ावा नहीं हो सकता। उनके चक्कर में बड़े-बड़े नेताओं ने कांग्रेस छोड़ी। वह किसी को बर्दाश्त नहीं कर सकते। उनको लगता है कि कोई बराबर का आने वाला है तो उसे खत्म कर देते हैं।'' किरण चौधरी ने यहां पूर्व CM भूपेंद्र हुड्‌डा पर निशाना साधा।

जाट समाज में पैठ बनाने के BJP की प्लानिंग के सवाल पर किरण ने कहा- हम चौधरी बंसीलाल के परिवार से हैं। हमने कभी जात-पात की राजनीति नहीं की। अब तो मैं भगवा रंग में रंग गई। यह पहले चौधरी बंसीलाल का भी हुआ करता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मनोहर लाल जी ने बंसीलाल जी के साथ काम किया हुआ है। इन्होंने जनता के हित के लिए काम किया है।

बता दें कि किरण चौधरी और श्रुति ने बीती शाम (18 जून) को कांग्रेस छोड़ी। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को इस्तीफा भेजा, जिसमें किरण ने लिखा कि यहां पार्टी को निजी जागीर की तरह चला रहे हैं। मुझे बेइज्जत किया गया। खत्म करने की साजिशें रची गईं।

किरण चौधरी लोकसभा चुनाव में अपनी बेटी श्रुति चौधरी की भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट से टिकट कटने के बाद से ही नाराज दिख रही थीं। किरण चौधरी को भाजपा हरियाणा से राज्यसभा भेज सकती है। श्रुति चौधरी को तोशाम से विधानसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है।

लोकसभा चुनाव में हरियाणा में कांग्रेस ने 10 में से 5 सीटें जीती थीं। इसके अलावा 90 विधानसभा में से 46 पर कांग्रेस और 44 भाजपा जीती थी। ऐसे में 3 महीने बाद विस चुनाव में कांग्रेस के लिए माहौल अच्छा माना जा रहा था, लेकिन अब पूर्व CM बंसीलाल परिवार का भाजपा में जाना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
 11 March 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पिछले दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के…
 11 March 2026
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार…
 11 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा…
 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
Advt.