सेंसेक्स लुढ़का, टाटा स्टील और ONGC में भारी गिरावट
Updated on
04-04-2025 05:27 PM
नई दिल्ली: कमजोर वैश्विक संकेतों और डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ घोषणा के बाद दुनिया में मंदी की आशंका के कारण घरेलू शेयर बाजार में आज भारी गिरावट दिख रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 800 अंक से अधिक की गिरावट आई जबकि निफ्टी भी 23,000 अंक से नीचे आ गया। अमेरिकी शेयर बाजार में गुरुवार को मार्च 2020 के बाद सबसे बड़ी गिरावट देखी गई। इससे निवेशकों को 2.4 ट्रिलियन डॉलर की चपत लगी है। 10.26 बजे बीएसई सेंसेक्स 842 अंक यानी 1.10% गिरावट के साथ 75,453 अंक पर गया जबकि निफ्टी50 इंडेक्स भी 304 अंक यानी 1.31% गिरावट के साथ 22,946 अंक पर ट्रेड कर रहा था। इस गिरावट से बीएसई लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में 9.5 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।
सेंसेक्स के शेयरों में टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, इन्फोसिस, लार्सन एंड टुब्रो, मारुति और टेक महिंद्रा के शेयरों में गिरावट आई जबकि एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में तेजी रही। टाटा स्टील का शेयर करीब 4.5 फीसदी की गिरावट के साथ 146.75 रुपये पर आ गया। ओएनजीसी का शेयर भी 6 फीसदी से अधिक गिरावट के साथ 228.25 रुपये तक गिर गया। यस बैंक में 3 फीसदी गिरावट आई है। सभी सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं। निफ्टी मेटल में 3.2 फीसदी गिरावट आई है जबकि निफ्टी ऑटो, आईटी, फार्मा, रियल्टी, हेल्थकेयर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस में 1 से 2 फीसदी तक गिरावट आई है।
दूसरे बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन गिरावट दिख रही है। जापान के निक्केई में 3.14% और कोरिया के कॉस्पी में 0.8% गिरावट आई है। चीन के बाजार में आज छुट्टी है। इससे पहले बुधवार को Nasdaq Composite Index में 5.97% गिरावट आई जो मार्च 2020 के बाद इसमें एक दिन में आई सबसे बड़ी गिरावट है। S&P 500 और Dow Jones Industrial Average में भी जून 2020 के बाद सबसे बड़ी गिरावट रही। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 4 अप्रैल को 2,806 करोड़ रुपये के शेयर बेचे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 221.47 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…