सेंसेक्स 300 अंक चढ़कर 74,900 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी भी 100 अंक ऊपर 23,450 पर पहुंचा; बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी

Updated on 23-09-2026 12:13 PM

आज यानी बुधवार, 23 सितंबर को सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 74,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंकों की तेजी है, ये 23,450 पर पहुंच गया है। आज के कारोबार में बैंकिंग, FMCG और रियल्टी शेयरों में ज्यादा खरीदारी है।

आज से 4 IPO ओपन हुए

स्वास्तिका इन्फ्रा, एलिवेट कैम्पस, एड्रोइट इंडस्ट्रीज और आर्मी इंफोटेक के IPO आज से ओपन हो गए है। निवेशक इनमें 25 सितंबर तक बोली लगा सकेंगे। स्वास्तिका इन्फ्रा इस IPO के जरिए 160.88 करोड़ रुपए, एलिवेट कैम्पस 2,100 करोड़ रुपए, एड्रोइट इंडस्ट्रीज 150.71 करोड़ रुपए और आर्मी इंफोटेक 300 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है।

एशियाई बाजारों में मिला जुला कारोबार

अमेरिकी बाजार नैस्डैक ऑल-टाइम हाई पर पहुंचा

नैस्डैक स्टॉक एक्सचेंज ने ऑल-टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाया है। निवेशकों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं, टेक कंपनियों के ऊंचे वैल्युएशन और अमेरिका-ईरान युद्ध को नजरअंदाज करते हुए बाजार को रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा दिया।

नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स में मंगलवार को 0.45% की तेजी दर्ज की गई। इस साल यह अब तक 17% चढ़ चुका है। इस इंडेक्स में एनवीडिया, एपल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी अमेरिकी टेक कंपनियां शामिल हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
क्रेडिट रेटिंग एजेंसी फिच ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत की GDP ग्रोथ के अनुमान को 6.4% से बढ़ाकर 6.9% कर दिया है। फिच के मुताबिक जून तिमाही…
 23 September 2026
नई दिल्‍ली: पीयूष जैन और डॉ. प्रशांत अग्रवाल उदयपुर के रहने वाले हैं। जीजा-साले की इस जोड़ी ने कमाल कर दिया है। दोनों ने मार्च 2023 में स्किनकेयर ब्रांड स्किनइंस्‍पायर्ड…
 23 September 2026
नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच रिश्तों में सुधार हो रहा है। इस महीने की शुरुआत में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स समिट में शामिल होने के लिए…
 23 September 2026
नई दिल्ली: बीते कारोबारी सत्र यानी कि मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था, लेकिन आज मार्केट में उछाल दिखा है, जो कि निवेशकों के लिए अच्छा…
 23 September 2026
नई दिल्ली: प्राइमरी मार्केट में पैसा लगाने वाले निवेशकों के लिए सितंबर का महीना शानदार रहा है। इस महीने लिस्ट हुए IPO में से ज्यादातर ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न…
 22 September 2026
नई दिल्ली: मुंबई के जुहू में देश की सबसे बड़ी लग्जरी होम डील में से एक ने सबका ध्यान खींचा है। एंजल वन के फाउंडर, चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर दिनेश…
 22 September 2026
नई दिल्ली: देश के ऑटो मार्केट में एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहक ऑटो मार्केट में लौट रहे हैं। चालू वित्त वर्ष…
 22 September 2026
नई दिल्ली: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (NSE) के 22,569 करोड़ रुपये के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों का इंतजार आज खत्म हो सकता है। आईपीओ के 5.71 गुना…
 22 September 2026
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड एसआईपी में निवेशकों की संख्या आय दिन बढ़ती दिख रही है। मार्केट के जानकार बताते हैं कि शेयर बाजार में सीधे निवेश के बजाय लोग म्यूचुअल…
Advt.