
रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक पांडुरंग शंकरराव मोघे का गुरुवार रात निधन हो गया। उन्होंने 93 साल के उम्र में राजधानी के निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी शोक संवेदना प्रकट की।
सीएम साय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शोक संदेश में लिखा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक पांडुरंग शंकरराव मोघे के निधन का दुःखद समाचार मिला। उन्होंने समूचे छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय विचारों को स्थापित करने अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। उनकी स्मृति सदैव अमर रहेगी।