दिल्ली ब्लास्ट के बाद छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बढ़ाई:एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, पर्यटन-धार्मिक स्थलों पर निगरानी

Updated on 11-11-2025 12:37 PM
रायपुर, दिल्ली में लाल किले के पास कार में हुए धमाके से 9 लोगों की मौत हो गई है। ब्लास्ट के बाद छत्तीसगढ़ में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मॉल समेत भीड़ वाली जगहों पर जांच की गई। वहीं रायपुर में भी पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया।

अधिकारी रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, हाईकोर्ट, बस स्टैंड, होटल-प्रतिष्ठानों सहित भीड़भाड़ वाले इलाकों में फुट पेट्रोलिंग कर संवेदनशील स्थानों की निगरानी की। वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक मॉनिटरिंग की जा रही है।

रायपुर एसएसपी लखन पटले ने बताया कि रायपुर में भी हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है l सभी एजेंसी अपने-अपने टास्क को लेकर जुट गई है l पर्यटन स्थल, धार्मिक स्थल, एयरपोर्ट पर निगरानी करने और संदिग्धों पर एक्शन लेने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा- धमाके की घटना अत्यंत हृदय विदारक है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। केंद्र सरकार और हमारी केंद्रीय एजेंसियां स्थिति की सतत समीक्षा कर रही हैं और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि दिल्ली में बम धमाके की खबर दुखद और चिंताजनक है। इस कठिन समय में सरकार से सवाल पूछे जाएंगे और जवाब देना होगा। आखिर जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।

कंट्रोल रूम से नजर

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सभी डीसीपी/एसपी को निर्देश दिए हैं कि वे भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर अत्यधिक सतर्कता बनाए रखें। उन्होंने अधीनस्थ सभी पुलिस अधिकारियों को कहा है कि अधिकतम पुलिस बल को सड़कों पर तैनात करें।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि सभी एसपी/डीसीपी खुद निगरानी रखेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जाएं। कमांड सेंटर के सीसीटीवी कैमरों की निगरानी पूरी तरह से की जाए ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि का तुरंत पता लगाया जा सके।

सोशल मीडिया पर भी मॉनिटरिंग

सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीमों को किसी भी तरह की गलत या भ्रामक खबरें तुरंत रोकने के लिए अलर्ट किया गया है। रेंज आईजीपी और पुलिस आयुक्तों को सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

संदिग्ध वस्तुएं और वाहनों पर निगरानी रखने और जरूरत पड़ने पर जांच करने के लिए कहा गया है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है।

बिलासपुर में सुरक्षा बढ़ी, संदिग्धों की जांच तेज

बिलासपुर में संदिग्धों की जांच और सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधिकारी रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, हाईकोर्ट, बस स्टैंड, होटल और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। सभी संवेदनशील जगहों पर लगातार चेकिंग की गई।

रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सभी थाना और चौकी प्रभारी अपनी टीमों के साथ क्षेत्र में सक्रिय रहकर निगरानी की। जगदलपुर में भी पुलिस जवान बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड समेत रेलवे स्टेशन की जांच की। पुलिस का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.