प्रभारी सचिव भीम सिंह ने मक्का प्रसंस्करण एथेनॉल प्लांट का किया निरीक्षण

Updated on 11-09-2024 11:09 AM

कोण्डागांव ।  जिले के प्रभारी सचिव भीम सिंह ने मंगलवार को कोकोड़ी स्थित मां दंतेश्वरी मक्का प्रसंस्करण एथेनॉल प्लांट का भ्रमण किया। इस भ्रमण के दौरान उन्होंने प्लांट की कार्यप्रणाली और उसकी क्षमता की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने प्लांट के विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर वहां की तकनीकी प्रक्रियाओं को समझा। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्लांट के बचे हुए कार्यों को शीघ्र पूरा कर लिया जाए ताकि यह जल्द ही पूरी तरह से कार्यरत हो सके। प्रभारी सचिव श्री सिंह ने कहा कि यह प्लांट क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा और यहां के लोगों के लिए रोजगार के अवसर उत्पन्न करेगा। 


प्रभारी सचिव श्री सिंह ने कोंडागांव मुख्यालय स्थित शिल्पनगरी का भी अवलोकन कर शिल्पियों से उनके शिल्पकलाओं के सम्बंध में चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि शिल्पनगरी क्षेत्र की सांस्कृतिक और पारंपरिक धरोहर का एक महत्वपूर्ण केंद्र है जहां बेलमेटल और रॉट-आयरन से बनी कला कृतियों का निर्माण और विक्रय किया जाता है। प्रभारी सचिव श्री सिंह ने यहां शिल्पकलाओं के निर्माण प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने शिल्पकारों द्वारा बनाई गई वस्तुओं की गुणवत्ता की सराहना की और उनके विपणन के लिए और अधिक बेहतर अवसर पैदा करने के निर्देश दिए।


प्रभारी सचिव ने कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित 'एक पेड़ माँ के नाम' कार्यक्रम के तहत पौधरोपण भी किया। उन्होंने पौधरोपण कर जिले में हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पौधरोपण से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा बल्कि भविष्य की पीढ़ियों को स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण प्रदान किया जा सकेगा। इस अवसर पर कलेक्टर कुणाल दुदावत, वन मंडलाधिकारी केशकाल एन गुरुनाथन, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई, अपर कलेक्टर चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.