
रायपुर। विश्व पर्यावरण दिवस पर भारत स्काउट्स व गाइड्स छत्तीसगढ़ ने 5 जून को पौधरोपण किया। मुख्य आयुक्त डॉ सुरेश शुक्ला तथा जिला अध्यक्ष जी स्वामी के मार्गदर्शन व जिला उपाध्यक्ष गायत्री सिंह के निर्देशन व मायाराम सुरजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चौबे कालोनी रायपुर की प्राचार्य व जिला सहायक आयुक्त गाइड श्रीमती भावना तिवारी के आतिथ्य में पौधे रोपे गये।
जिला सचिव मृत्युंजय शुक्ला ने जानकारी दी कि आज का कार्यक्रम राष्ट्रीय मुख्यालय भारत स्काउट गाइड की थीम "हरित भविष्य की यात्रा" पर आधारित था। जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला कमिश्नर स्काउट गाइड विजय कुमार खंडेलवाल के निर्देशानुसार संचालित हुआ। जिला संगठन आयुक्त बालकदास राऊत के नेतृत्व व गाइडर रानी यदु के संयोजन में पर्यावरण संरक्षण हेतु मानव श्रृंखला बनाई गई ।