अहमदाबाद में Reel बनाने वक्त नहर में गिरी स्कॉर्पियो:दो दोस्तों के शव मिले, एक की तलाश जारी

Updated on 06-03-2025 02:31 PM

गुजरात के अहमदाबाद में रील बनाने के चक्कर में एक स्कॉर्पियों कार के नहर में गिरने की घटना सामने आई है। कार में तीन दोस्त सवार थे, जिनमें से दो के शव मिल चुके हैं और तीसरे की तलाश जारी है। हादसा कल बुधवार की शाम हुआ, जिसका सीसीटीवी अभी सामने आया है।

अहमदाबाद के एच डीविजन ट्रैफिक पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तीनों दोस्त यक्ष, यश, कृष रील बनाने के लिए स्कॉर्पियो से फतेवाड़ी नहर पहुंचे थे। नहर पर पहले से ही चार अन्य दोस्त हृदय, ध्रुव, ऋतायु और विराजसिंह भी मौजूद थे। दोस्तों ने 3500 रुपए चुकाकर स्कॉर्पियो चार घंटे के लिए किराए पर ली थी। हादसे के दौरान यक्ष, यश और कृष कार में सवार थे।

रस्सी फेंककर बचाने की कोशिश की 

विराजसिंह ने बताया कि हादसे के दौरान स्कॉर्पियो यश चला रहा था। यश गाड़ी यू-टर्न ले रहा थे। इसी दौरान पता नहीं क्या हुआ कि कार मुड़ने की बजाय सीधे नहर में जा गिरी। तीनों किसी तरह बाहर आ गए थे। हम बाकी दोस्तों और आसपास के लोगों ने रस्सी फेंककर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तीनों पानी के तेज बहाव में बह गए।

आज सुबह नदी में मिले दो के शव 

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और तीनों की तलाश शुरू की। सर्च ऑपरेशन के लिए रात में नहर का पानी बंद कर दिया गया था। रात करीब ढाई बजे तक चले ऑपरेशन में भी तीनों का पता नहीं चल सका था। आज सुबह यक्ष और यश सोलंकी के शव शास्त्री ब्रिज के पास नदी में तैरते पाए गए। कृष दवे अभी भी लापता हैं, उसकी तलाश जारी है।

हादसे से पहले के भी दोस्तों के वीडियो सामने आए- विधायक 

घटना के बाद नहर पर पहुंचे एलिसब्रिज विधायक अमित शाह ने कहा- जब यह घटना हुई, तब मैं विधानसभा में था। मेरे क्षेत्र के पार्षद यहां पहुंच गए थे। हादसे और हादसे से पहले के भी दोस्तों के वीडियो सामने आए हैं। हमारी युवाओं से गुजारिश है कि वे इन घटनाओं से सबक लें और रील के चक्कर में अपनी जान जोखिम में न डालें।

कृष दवे की तलाश जारी 

कृष दवे के चाचा हितेशभाई दवे ने दिव्य बताया कि वह बुधवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दोस्तों के साथ जाने की बात कहकर घर से निकला था। हमें उसके दोस्तों ने करीब 7:45 बजे सूचना दी, तो हम यहां पहुंचे। 17 वर्षीय कृष दवे परिवार का इकलौता लड़का था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.