हम बता दें कि श्यामला हिल्स इलाके में रहने वाले 38 वर्षीय महिला मिसरोद थाने में 30 अप्रैल को एक निजी स्कूल के छात्रावास में पढ़ने वाली उनकी आठ वर्षीय मासूम से दुष्कर्म की शिकायत लेकर पहुंची थी। बाद में पुलिस ने इस मामले में शुरूआत में तीन अज्ञात आरोपितों पर दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की धाराओं में एफआइआर दर्ज की थी। बाद में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करने की वजह बच्ची की मां का आपराधिक रिकार्ड निकाला और उसके बाद मासूम का तीन बार मेडिक्ल कराया गया, जबकि इससे पहले मासूम के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने ऐसा नहीं किया था। इस मामले में जांच के नाम पर पूरे 13 दिन बाद पुलिस को आरोपित को गिरफ्तार किया गया। हालांकि पुलिस ने अभी उन दो की गिरफ्तारी नहीं की है, जिन्होंने बच्ची के साथ घटना में आरोपित की मदद की थी।