स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्कूली बच्चे करेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

Updated on 07-08-2024 12:47 PM

बेमेतरा। प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) गरिमामयी तरीके से आयोजित होगा। समारोह को लेकर उत्साह में कोई कमी नहीं आएगी। जिला स्तरीय समारोह जिला मुख्यालय बेमेतरा के बेसिक स्कूल मैदान में प्रातः 9ः00 बजे से शुरू होगा। स्वतंत्रता दिवस को मनाने को लेकर कलेक्टर रणबीर शर्मा ने समारोह स्थल (बेसिक स्कूल परिसर) पर अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2024) के अवसर पर जिला स्तर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा निर्धारण के संबंध में शासन से जारी दिशा-निर्देशों के तहत समारोह आयोजित करने के निर्देश थे। उन्होंने बेसिक स्कूल मैदान की साफ-सफाई, रंगाई,पुताई आदि समय रहते पूरी करने के निर्देश दिये। इस मौके पर अधिकांश विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित थे।

स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन गरिमापूर्ण तरीके से होगा। पुलिस एवं अर्द्ध सैनिक बलों की टुकड़ियां, स्काउट गाइड, एन.सी.सी. परेड में हिस्सा लेंगे। इस बार जिला मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न स्कूली बच्चों के देशभक्ति/संस्कृति से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस मौके पर विभागों को दिए जाने वाले पुरस्कार एवं पदकों का भी वितरण किया जाएगा

जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच साँय 3.00 फुटबॉल मैच का आयोजन होगा। 15 अगस्त के अवसर पर रात्रि में सभी शासकीय/सार्वजनिक/भवनों राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रौशनी की जाएगी। कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह चूकि प्रातः 9ः00 बजे से प्रारम्भ होगा। इसे देखते हुए जिला मुख्यालय में स्थित शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का कार्यक्रम सुबह 8.00 बजे के पूर्व सम्पन्न कर लिया जाए। ताकि उन कार्यालयों के अधिकारी, कर्मचारीगण जिले के मुख्य समारोह में शामिल हो सके।

उन्होंने समारोह के आयोजन हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंपे है। स्वतंत्रता दिवस समारोह के संपूर्ण कार्यक्रम के प्रभारी सीईओ जिला पंचायत होंगे। सहायक प्रभारी एसडीएम बेमेतरा को बनाया गया है। व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जाएगी। लोक निर्माण विभाग द्वारा बेरिकेटिंग के लिए बॉस बल्ली के लिए वन विभाग से समन्वय कर व्यवस्था करेगे। वाहनों की पार्किंग व्यवस्था का निर्धारण जिला परिवहन अधिकारी, पुलिस तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा गत वर्ष की भांति जिस जिस विभाग को दायित्व दिए गए थे। इसी प्रकार सभी संबंधित विभाग समय रहते अपने-अपने दायित्व पूरा करें। कलेक्टर ने कहा कि समारोह में अतिथियों को आमंत्रित किया जाए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
राजपाल यादव 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 13 दिनों तक तिहाड़ जेल में कैद थे। इस दौरान प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्होंने एक्टर…
 11 March 2026
किस्‍मत इंसान को कब कहां पहुंचा दे, कोई नहीं जानता। आज हम एक ऐसी ही शख्‍स‍ियत का किस्‍सा बताने जा रहे हैं, जो कभी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद…
 11 March 2026
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले काफी समय से अपने शादीशुदा लाइफ में उठापटक की वजह से खबरों में रहे हैं। हालांकि, सुनीता आहूजा ने पिछले साल गणपति पर इन खबरों…
 11 March 2026
हफ्तों के बढ़ते इंतजार के बाद, आमिर खान प्रोडक्शंस ने आखिरकार फिल्म 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें साई पल्लवी और जुनैद खान लीड रोल में नजर…
 11 March 2026
साल 2023 की ब्‍लॉकबस्‍टर फिल्‍म 'द केरल स्‍टोरी' की एक्ट्रेस अदा शर्मा बीते 1 महीने से घर पर खाली बैठी हैं। उनके पास काम नहीं है। 33 साल की अदा…
 11 March 2026
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में जी जान लगाकर जुटे नजर आ रहे हैं। जल्द ही उनकी ये हॉरर कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक…
 11 March 2026
एक्टर गोविंदा ने गलती से अपनी लाइसेंसी बंदूक से 2024 में पैर पर गोली मार ली थी। जिसके बाद उनको फौरन अस्पताल ले जाया गया था। वहां उनकी सर्जरी हुई…
 11 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी बांग्लादेश के दौरे पर है। टी20 विश्व कप के सुपर-8 से बाहर होने वाली पाकिस्तानी टीम 11 मार्च से बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की…
Advt.