राज्यसभा-विधान परिषद में एससी-एसटी आरक्षण संभव:भाजपा की तैयारी

Updated on 20-08-2024 02:29 PM

जातीय जनगणना और आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष के आक्रामक रुख की काट के लिए भाजपा राज्यसभा और राज्यों की विधान परिषदों में एससी/एसी वर्ग को आरक्षण देने का वादा कर सकती है। इस मुद्दे पर केरल में 31 अगस्त से 2 सितंबर तक आरएसएस के साथ समन्वय बैठक में अंतिम निर्णय हो सकता है।

सूत्रों के मुताबिक शनिवार को दिल्ली में हुई भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में इस पर भी चर्चा हुई है। इस बैठक में सभी प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल थे। बैठक में पार्टी की भावी रणनीति को लेकर जिन मुद्दों पर बात हुई उनमें आरक्षण भी है।

लोकसभा चुनाव पर चर्चा के दौरान यह बात सामने आई कि ‘आरक्षण खत्म करने’, ‘संविधान बदलने’ जैसे विपक्ष के नैरेटिव से नुकसान हुआ। इस मुद्दे पर अभी भी एससी-एससी समुदाय में संशय है, जिसे विपक्ष विधानसभा चुनावों के दौरान हवा दे सकता है। भाजपा इसकी काट तलाश रही है।

अब पार्टी विधानसभा और लोकसभा के इतर आरक्षण को विस्तार देने का वादा करके विपक्ष के नैरेटिव की काट कर सकती है। अभी यूपी, बिहार, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में विधान परिषद है। भाजपा विधान परिषदों में एससी-एसटी के लिए 5% आरक्षण पर विचार कर रही है।

लोकसभा व विधानसभाओं में है एससी-एसटी वर्ग के लिए आरक्षण
संविधान के अनुच्छेद 332 के तहत विधान सभाओं में एससी-एसटी समुदाय के लिए जनसंख्या के अनुपात में सीटें आरक्षित हैं। वहीं, लोकसभा में एससी-एसटी के लिए 131 सीटें आरक्षित हैं। एससी की 84 और एसटी की 47 सीटें हैं। हालांकि अनुच्छेद 171 के तहत विधान परिषदों तथा राज्यसभा में एससी-एसटी आरक्षण का प्रावधान नहीं है।

भाजपा मुख्यालय में शनिवार (17 अगस्त) को पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक हुई। शाह ने कहा- 35 साल तक BJP को कोई हिला नहीं सकता। BJP 25 साल तक सत्ता में रहेगी, क्योंकि पार्टी की जड़ें और संगठन दोनों बहुत मजबूत हैं। BJP जहां सत्ता में आती है, वहां से जाती नहीं और कांग्रेस जहां सत्ता में आती है, वहां फिर आती नहीं। 

जम्मू में अकेले चुनाव लड़ेगी भाजपा, कश्मीर में निर्दलियों से गठबंधन संभव

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की 18 अगस्त को जम्मू में बैठक हुई। केंद्रीय मंत्री और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव प्रभारी किशन रेड्डी, तरुण चुघ और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह भी बैठक में शामिल हुए। जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रविंदर रैना ने कहा कि पार्टी जम्मू में अकेले चुनाव लड़ेगी। कश्मीर में निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन कर सकती है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.