घरेलू सीरीज में बेहतर प्रदर्शन के कारण सौरभ को टीम

Updated on 27-02-2022 06:22 PM

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल उत्तर प्रदेश के बाएं हाथ के स्पिनर सौरभ कुमार को घरेलू स्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन के कारण ही यह अवसर मिला है। राष्ट्रीय टीम के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने टीम घोषित करते हुए कहा था कि इस स्पिनर पर काफी समय से नजर लगी थीं।

सौरभ ने सेना और उत्तर प्रदेश के लिए कुल 46 मुकाबले खेलकर 196 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनका औसत 24.15 का रहा है। इसके साथ ही उन्होंने 16 बार किसी पारी में पांच विकेट लिए हैं। इसके अलावा छह बार उन्होंने मैच में सभी 10 विकेट भी लिए हैं।

इस खिलाड़ी के लिए साल 2018-19 का रणजी सत्र बहुत अच्छा रहा था। इस स्पिनर ने 2018-19 के रणजी ट्रॉफी के 10 मुकाबलों में 51 विकेट लिए थे। वहीं दलीप ट्रॉफी में उन्होंने 19 विकेट लिए थे। दिसंबर 2018 में उन्होंने हरियाणा के खिलाफ 65 रन देकर 14 विकेट लिए थे। यह रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश के किसी गेंदबाज द्वारा दूसरा सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा। 2019-20 के रणजी ट्रॉफी सीजन में उन्होंने 44 विकेट लिए।

इसके साथ ही उनके नाम दो शतक और 8 अर्धशतक भी लगाए हैं। सौरभ को शामिल किये जाने को लेकर चयन समिति के प्रमुख ने कहा, 'सौरभ घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। इसलिए उनका चयन किया गया है। वह भारत '' के साथ साउथ अप्रीका भी गए। हम उनके प्रदर्शन से खुश हैं।

पिछले साल जनवरी में इंग्लैंड के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में भी वह भारतीय टीम के साथ नेट गेंदबाज के तौर पर यगे थे। वह स्टैडबाई खिलाड़ियों में भी शामिल रहे थे। हम उम्मीद करते हैं कि वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे।' बाएं हाथ के इस स्पिनर ने यूपी की ओर से अंडर-19 और अंडर-22 क्रिकेट खेला था। उन्होंने सर्विसेज के लिए 2014 में अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया। हिमाचल प्रदेश के खिलाफ मुकाबले के दौरान 45 रन बनाए थे और एक विकेट भी लिया था।

वह अपनी किफायती गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। उनका लिस्ट में इकॉनमी रेट 4.38 का रहा है। वहीं टी20 क्रिकेट में उन्होंने 7.03 रन प्रति ओवर से गेंदबाजी की थी। 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने उन्हें 10 लाख रुपये में खरीदा था हालांकि उन्हें पूरे सीजन में कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। इसी तरह 2021 के आईपीएल नीलामी में उन्हें 20 लाख रुपये में खरीदा था। लेकिन कुमार को पूरे सीजन में कोई मैच नहीं मिला था। उनकी बल्लेबाजी की बात करें तो उन्होंने 63 पारियों में 1572 रन बनाए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
नई दिल्ली: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल 2025 के 34वें मैच में आरसीबी को 14वें में 96 रनों का लक्ष्य मिला था। पिच बल्लेबाजी के लिए मुश्किल थी और 8…
 19 April 2025
बेंगलुरु: पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में 5 विकेट से हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार हताश थे। आईपीएल 2025 के 34वें मैच में आरसीबी की बल्लेबाजी बहुत ही…
 19 April 2025
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट में कोई बल्लेबाज ओपनिंग करने उतरता है तो उससे क्या उम्मीद होती है? वह टीम को तेज शुरुआत देगा। गेंदबाजों पर अटैक करके अपनी टीम का दबदबा…
 19 April 2025
कराची: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हैं हसन अली। पिछले साल टी20 विश्व कप खेला गया था। हसन अली आखिरी बार उस टूर्नामेंट से पहले आयरलैंड दौरे पर पाकिस्तान के लिए खेले थे।…
 19 April 2025
नई दिल्ली: आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। 7 मैचों में दो जीत के साथ संजू सैमसन की टीम पॉइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर चल रही है।…
 19 April 2025
बेंगलुरु: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल के पहले सीजन से हर बाद प्रबल दावेदार के रूप में मैदान पर आती है। इसके बाद भी यह टीम अभी तक आईपीएल का खिताब नहीं जीत…
 19 April 2025
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार के बाद राहुल द्रविड़ और सैमसन के बीच अनबन की खबरें आने लगीं। एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें राजस्थान रॉयल्स के कप्तान सुपर ओवर की चर्चा…
 19 April 2025
बेंगलुरु: आईपीएल 2022 की नीलामी में मुंबई इंडियंस को कीरोन पोलार्ड का रिप्लेसमेंट चाहिए था। किसी ऐसे बल्लेबाज की जरूरत थी जो मैच फिनिश करें। मेगा ऑक्शन में 8 करोड़ 25…
 18 April 2025
मुंबई: मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम सिर्फ 162 रन बना पाई। जवाब में मुंबई…
Advt.