चार दिवसीय राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए सरगुजा तैयार

Updated on 14-10-2024 11:40 AM

अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी रायपुर एवं राज्य शैक्षिक अनुसन्धान एवं प्रशिक्षण परिषद रायपुर के सहयोग से आगामी 15 अक्टूबर से अम्बिकापुर में राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी और पश्चिम भारत विज्ञान मेला का आयोजन किया जा रहा है। लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ शासन के डायरेक्टर और राज्य शैक्षिक अनुसन्धान एवं प्रशिक्षण परिषद रायपुर के डायरेक्टर के निर्देशन तथा जे पी रथ, अतिरिक्त संचालक, राज्य शैक्षिक अनुसन्धान एवं प्रशिक्षण परिषद रायपुर के मार्गदर्शन में यह चार दिवसीय मेला स्थानीय सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय, सुभाषनगर, अम्बिकापुर में आयोजित किया जायेगा, जिसमें करीब 500 से अधिक छात्र-छात्राएं और शिक्षक-शिक्षिकाओं के भाग लेने की संभावना है। इसका उद्देश्य बच्चों में विज्ञान और गणित के प्रति रुचि जागृत करना और उनकी रचनात्मकता और नवाचार को प्रोत्साहित करना है। मेले में भाग लेने वाले छात्रों को अपने विज्ञान मॉडल और प्रोजेक्ट्स को प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है, जिससे उनकी वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहन मिलता है। यह आयोजन बच्चों को व्यावहारिक रूप से विज्ञान के सिद्धांत को समझने में भी मदद करता है, और साथ ही उन्हें नई खोजों और आविष्कारों के लिए प्रेरित करता है। कमिश्नर सरगुजा जीआर चुरेन्द्र के संरक्षण एवं संयुक्त संचालक शिक्षा, सरगुजा संभाग के संयोजन में सरगुजा इस आयोजन हेतु तैयार है। संयुक्त संचालक शिक्षा ने बताया कि इस पूरे आयोजन में बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में 183 मॉडल, पश्चिम भारत विज्ञान मेला में 81 प्रतिदर्श, प्रश्न मंच विद्यार्थी में 18 टीम, प्रश्न मंच छात्राध्यापक में 18 टीम, शिक्षक सेमिनार में 18 शिक्षक, विज्ञान क्लब में 36 से अधिक प्रतिभागी, पोस्टर प्रतियोगिता में 18 प्रतिभागी, विज्ञान नाटिका में 09 समूह के भाग लेने की संभावना है। सभी प्रतिभागियों के आने की सहमति उनके जोन प्रभारियों से मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि सभी प्रतिभागियों, मार्गदर्शक शिक्षक, प्रभारियों की आवास एवं भोजन की व्यवस्था प्रदर्शनी स्थल में ही की गयी है। सभी टीमों को बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन से आयोजन स्थल तक लाने ले जाने  के लिए परिवहन व्यवस्था की जिम्मेदारी भी तय कर दी गयी है। कार्यक्रम का शुभारम्भ दिनांक 15 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे तो समापन कार्यक्रम 18 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे रखा गया है। इस मेले में प्रदेश के नौ अलग-अलग जोनों से आए प्रतिभागियों ने सात अलग-अलग श्रेणियों में विज्ञान मॉडल और प्रदर्श प्रस्तुत किए जायेंगे। इस आयोजन के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य शैक्षणिक प्रशिक्षण परिषद और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा, मेले में शिक्षा के महत्व और लक्ष्य-निर्धारण पर भी जोर दिया जायेगा, ताकि छात्र अपनी पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। संयुक्त संचालक शिक्षा ने बताया कि इस प्रदर्शनी का लाभ स्थानीय विद्यालयों के माध्यमिक स्तर के विद्यार्थी भी ले सकेंगे। पूरे कार्यक्रम में सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय सुभाषनगर के व्यवस्थापक करताराम गुप्ता, सुभाष अग्रवाल, राजू जैन एवं प्राचार्या श्रद्धा मिश्रा के साथ सरस्वती उ० मा० विद्यालय सुभाष नगर के प्राचार्य संदीप साहू का उल्लेखनीय सहयोग प्राप्त हो रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.