'संतूर मम्मी' श्वेता तिवारी ने न्यू ईयर से पहले सर्दी में लगाई आग, वेकेशन की फोटोज छाईं
Updated on
31-12-2025 01:04 PM
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इस समय विदेश में हैं। उन्होंने अपने बेटे रेयांश के साथ वहीं पर ही क्रिसमस सेलिब्रेट किया। अब ऐसा लग रहा है कि वो न्यू ईयर भी मुंबई से बाहर ही मनाने वाली हैं। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर की है, जो वायरल हो रही है। 45 साल की श्वेता को देख फैंस बोल रहे हैं कि वो संतूर मम्मी हैं।
श्वेता तिवारी ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज शेयर करते हुए लिखा, 'क्लिक।' उन्होंने ग्रे कलर का स्वेटर पहना है और ब्लैक कलर की पैंट। वो जहां पर ठहरी हैं, वहां से सामने समंदर दिख रहा है।
श्वेता के इस पोस्ट को हजारों लोगों ने लाइक किया है। फैंस खूब प्यार उड़ेल रहे हैं। एक ने कहा, 'बहुत खूबसूरत लग रही हो।' दूसरे ने कहा, 'संतूर मम्मी।' एक और फैन ने कहा, 'क्या आप इनकी उम्र का अंदाजा लगा सकते हैं!
इससे पहले श्वेता ने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वो बेटे रेयांश और दोस्तों के साथ क्रिसमस पर घूमती दिख रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'कृतज्ञता, कृपा और अच्छी एनर्जी के साथ नए साल का स्वागत कर रहे हैं।'
पलक भी वेकेशन पर रवाना
श्वेता की बेटी पलक तिवारी भी नया साल सेलिब्रेट करने के लिए मुंबई से रवाना हुई हैं। उन्हें सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया था। हालांकि, वो वेकेशन पर गई हैं या किसी काम से, ये जानकारी नहीं है।
आलिया भट्ट, शर्वरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये मूवी 10 जुलाई 2026…
एक्टर और डायरेक्टर आर पार्थिबन सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में आयोजित एक अवॉर्ड सेरेमनी में एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के बारे में एक कमेंट किया था। कहा था, 'इस…
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर करीब 150 किमी प्रति घंटे की स्पीड से कार चला रहे थे। जिस कारण उनरी गाड़ी डिवाइडर से…
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच पर घुटनों के बल बैठकर, मुट्ठी भर मिट्टी को अपने माथे से लगाते सूर्यकुमार यादव की तस्वीर…
अहमदाबाद: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद जहां पूरा देश जश्न में डूबा था, वहीं पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के एक मजाकिया अंदाज ने महफिल लूट…
नई दिल्ली: टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद से पूरे हिंदुस्तान में जश्न का माहौल है। भारतीय टीम को हर कोई अपने-अपने अंदाज में बधाई दे रहा…