संजय दत्त बाथरूम में अपनी हालत देख डर गए, याद किए रिहैब सेंटर के 2 साल, पिता सुनील दत्त के सामने गिड़गिड़ाए

Updated on 04-12-2025 06:16 PM
उन्होंने कहा, 'टर्निंग पॉइंट मैं ही था। एक सुबह मैं उठा, बाथरूम गया और मैंने खुद को देखा और मैं डर गया। मुझे लग रहा था कि मैं मर रहा हूं। मेरा चेहरा कुछ और ही लग रहा था। इसलिए मैं उस समय मदद के लिए अपने पिता सुनील दत्त के पास गया और उन्होंने मेरी मदद की और मेरा साथ दिया। मैं उन भाग्यशाली लोगों में से एक था जिन्हें उन दिनों अमेरिका के एक रिहैब सेंटर में भेजा गया था। मैंने उस रिहैब सेंटर में दो साल बिताए।'


रिहैब सेंटर में संजय दत्त की जिंदगी के पल

रिहैब सेंटर में बिताए अपने समय को याद करते हुए संजय दत्त ने बताया, 'उन दो सालों में, मैं काउंसलरों के साथ बाहर गया, झील के किनारे गया, बारबेक्यू किया। मैं ज्यादा बातचीत करने लगा, ज्यादा बातूनी हो गया। मैं सिनेमा के बारे में, इधर-उधर, हर चीज के बारे में बात करता। और मैंने सोचा, 'आखिर मैं इतने साल क्यों बर्बाद कर रहा था? इस खूबसूरत झील को निहारने, बारबेक्यू करने, हाईवे पर मैराथन दौड़ने, साइकिल चलाने के बजाय, ये कुछ और ही था, ऐसा कुछ जो मैंने इतने सालों में कभी अनुभव नहीं किया था। और मैंने कहा, 'कोई बात नहीं, यही वो जिंदगी है जो मैं चाहता हूं। ये वो नहीं जो मैं जी रहा था।' यही मेरे जीवन का सबसे बड़ा मोड़ था।'


रिहैब सेंटर लौटने की इच्छा हुई!

उन्होंने युवाओं से ऐसे ही जाल में फंसने से बचने को कहा और बताया कि बदलाव की शुरुआत खुद से होती है। जब उनसे पूछा गया कि क्या इलाज पूरा होने के बाद उन्हें कभी रिहैब सेंटर में लौटने की इच्छा हुई, तो उन्होंने जवाब दिया, 'कभी नहीं। अब लगभग 40 साल से ज्यादा हो गए हैं। कभी नहीं। क्योंकि जब मैं उस जिंदगी को याद करता हूं तो मुझे एहसास होता है कि 'मैं वो नहीं हूं', और मुझे नहीं पता कि मैंने ऐसा कैसे किया।'

मुंबई बम धमाकों पर बोले संजय

इसी बातचीत में, संजय ने एक और उथल-पुथल भरे चैप्टर 1993 के मुंबई बम धमाकों के बाद आर्म्स एक्ट के तहत अपनी जेल की सजा के बारे में भी बात की। उन्होंने याद करते हुए कहा, 'मेरे पिता को धमकाया जा रहा था, मेरी बहनों को धमकाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि मेरे पास बंदूक है, लेकिन वे इसे साबित नहीं कर सके। इसलिए मुझे नहीं पता कि आखिर ऐसा क्या था जिसने मुझे वहां कैद कर दिया। मैं बस इतना कह सकता हूं कि उन्हें यह समझने में 25 साल नहीं लगने चाहिए थे कि मैं टाडा एक्ट या बम विस्फोट मामले में शामिल नहीं था। मुझे नहीं पता कि उन्हें यह समझने में 25 साल क्यों लगे और फिर बिना बंदूक के, बिना बंदूक पाए मुझे आर्म्स एक्ट मामले में दोषी क्यों ठहराया गया।'

'धुरंधर' रिलीज

संजय दत्त अगली बार बड़े पर्दे पर फिल्म 'धुरंधर' में नजर आएंगे, जो इस शुक्रवार को रिलीज होने वाली है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 April 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। आंगनबाड़ी केंद्र कोतरी में पोषण पखवाड़ा 2026 का समापन कार्यक्रम विगत दिवस किया गया। इस अवसर पर ईसीसीई कार्यक्रम, पालक सम्मेलन, गोद भराई, अन्नप्राशन, न्योता भोज एवं आधार पंजीयन…
 26 April 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिला बाल संरक्षण इकाई को प्राप्त सूचना के आधार पर ब्लॉक भानुप्रतापपुर के ग्राम पंचायत तुएगहन, थाना कोरर क्षेत्र में प्रस्तावित बाल विवाह पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई…
 26 April 2026
दुर्ग, कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में आज जिले भर में ’विश्व मलेरिया दिवस’ के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।…
 26 April 2026
दुर्ग, आगामी नेशनल लोक अदालत को अधिकतम सफल एवं परिणामोन्मुख बनाने के उद्देश्य से राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के…
 26 April 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देशन में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों की बैठक आयोजित की गई। अपर कलेक्टर  ओंकार यादव ने सक्ती जिले के ग्राम सिंघीतरई…
 26 April 2026
गरियाबंद। जिले में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जल संचयन और संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए जिला स्तरीय महाभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर  बी.एस. उइके ने…
 26 April 2026
धमतरी। जिले के बीसीएस पीजी कॉलेज परिसर में आयोजित दो दिवसीय “युवा फेस्ट-2026” के दूसरे दिन आज उत्साह, रचनात्मकता और युवा ऊर्जा का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य…
 26 April 2026
धमतरी। जिले में आयोजित युवा फेस्ट में विभिन्न महाविद्यालयों, संस्थाओं और विभागों द्वारा युवाओं को एक ही मंच पर ज्ञान, नवाचार और करियर संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने का सार्थक प्रयास किया…
 26 April 2026
भोपाल। लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो) के मामलों के पीड़ित की आयु निर्धारित करने के लिए 10वीं कक्षा की मार्कशीट को ही अहम माना जाएगा। यह नहीं होने…
Advt.