संदीप शर्मा का बेमेतरा प्रवास, निरीक्षण व समीक्षा बैठक में दी सख्त हिदायतें

Updated on 27-09-2025 02:00 PM

बेमेतरा । छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के माननीय अध्यक्ष श्री संदीप शर्मा एवं सदस्य सचिव श्री राजीव जायसवाल आज बेमेतरा जिले के प्रवास पर रहे। इस अवसर पर उन्होंने जिले में संचालित खाद्य सुरक्षा योजनाओं, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस), आंगनबाड़ी केन्द्रों, छात्रावासों तथा मध्यान्ह भोजन योजनाओं का गहन निरीक्षण कर जमीनी हकीकत जानी और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली।

प्रवास के दौरान जिला कार्यालय स्थित सभाकक्ष में खाद्य विभाग, नागरिक आपूर्ति निगम, स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन, शिक्षा विभाग, आदिवासी विकास विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। इसमें अध्यक्ष श्री शर्मा ने फोर्टिफाइड राइस (एफआरके) के उपयोग, उसकी विधि एवं फायदों के पर्याप्त प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही खाद्य आयोग के कॉल सेंटर नंबर 1800-233-3663 एवं 1967 को सभी सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आंगनबाड़ी केन्द्रों और छात्रावासों में साफ-सफाई और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।

अपने औचक भ्रमण के दौरान अध्यक्ष श्री शर्मा ने दाढ़ी स्थित प्री-मैट्रिक छात्रावास, आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं शासकीय उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया। छात्रावास में खराब बर्तनों का उपयोग, भोजन की निम्न गुणवत्ता, संग्रहित खाद्यान्न की खराब दशा तथा बच्चों के रहने की असुविधाजनक स्थिति देखकर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की। अधीक्षक की अनुपस्थिति पर भी असंतोष जताते हुए तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। इसी क्रम में दो आंगनबाड़ी केन्द्रों के निरीक्षण में एक केन्द्र पर बच्चों की उपस्थिति प्रतिशत बेहद कम होने तथा मूलभूत सुविधाओं के अभाव को गंभीरता से लिया गया और विभागीय अधिकारियों को त्वरित सुधार हेतु निर्देश दिए।

दाढ़ी की शासकीय उचित मूल्य की दुकान के निरीक्षण के दौरान एपीएल एवं बीपीएल चावल की अलग-अलग स्टैकिंग नहीं पाए जाने पर क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक को सुधार के निर्देश दिए गए। इसके अलावा शासकीय स्कूल कोबिया (वार्ड क्रमांक 7) का निरीक्षण करते हुए उन्होंने मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता पर बच्चों से सीधे चर्चा की और सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि बच्चों को पौष्टिक व गुणवत्तापूर्ण भोजन मिले।

खाद्य आयोग अध्यक्ष ने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक सही रूप से पहुँचे, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी राशन दुकानों को प्रतिदिन नियमित रूप से खोलने और सभी योजनाओं की निगरानी मजबूत करने पर बल दिया।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती प्रेमलता पदमाकर, खाद्य अधिकारी, नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक, स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के नोडल अधिकारी एवं विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.