संभावना सेठ ने सना खान का किया बचाव, बोलीं- मैं हिन्दू हूं और रहूंगी, ऐसा हुआ तो क्या मैं किसी को छोड़ दूंगी?
Updated on
06-03-2025 06:03 PM
हाल ही में सना खान का एक वीडियो काफी चर्चा में रहा है जिसमें बॉलीवुड छोड़कर इस्लाम की पनाह में जानेवाली एक्ट्रेस संभवना सेठ को नसीहतें देती दिखी थीं। सोशल मीडिया पर खूब चल रहे इस वीडियो में सना खान संभावना को दुपट्टा ओढ़ने और बुर्का पहनने की बातें करती दिखीं। संभावना पर बुर्का पहनने के लिए दवाब डालतीं सना खान का ये वीडियो जब लोगों की नजरों में आया तो ये सब देखकर सभी खूब भड़के। हालांकि, अब संभावना सेठ इस वीडियो पर अपना पक्ष लेकर हाजिर हो गई हैं।
संभावना ने अब उस वीडियो क्लिप पर सारा सच खुलकर बताया है। संभावना कहती दिख रही हैं, 'मुझे जल्दबाजी में ये वीडियो बनाना पड़ा है क्योंकि मुझे अंदाजा ही नहीं था कि सोशल मीडिया पर इस समय क्या हो रहा है। आपलोगों को पता है कि हमलोग इस समय ट्रैवल कर रहे हैं, आज जब मुझे एक कॉल आया, तब मुझे मालूम पड़ा कि सना खान जो कि मेरी दोस्त है, उसको ट्रोल किया जा रहा है। एक क्लिप के जरिए कि उसने मुझे कहा कि तू बुर्का पहन और तू दुपट्टा पहन। जब उनका कॉल आया तो मैं बहुत हैरान हो गई।'
'वीडियो ध्यान से देखोगे तो पता लगेगा कि वो सिर्फ मजाक कर रही थी'
उन्होंने कहा, 'मैं एक बात बताती हूं कि जब दो दोस्त होते हैं न तो वो दोस्ती में ऐसे ही बातें करते हैं। उसका मतलब कतई ऐसा नहीं था कि तू बुर्का पहन, मैं कह रही कि तू बुर्का पहन। आप अगर वो वीडियो ध्यान से देखोगे तो पता लगेगा कि वो सिर्फ मजाक कर रही थी मेरे साथ। और दो दोस्त ऐसे करते हैं बातें।'
'अगर ऐसा कुछ होता तो क्या मैं किसी को छोड़ दूंगी?'
आगे उन्होंने कहा, 'हमलोगों को रिस्पेक्ट करनी चाहिए कि जैसे भी... पहले वो फिल्म इंडस्ट्री में थी और अब। मुझे भी उसे देखकर हैरानी हुई थी कि देख सना अब कैसी लग रही है। ये उसका एक पर्सनल चॉइस है। वो मुझपे थोप नहीं रही थी। उसको बस ये लग रहा था कि मेरे कुर्ता बड़ा प्लेन है तो कुछ ऐडिशंस क्या हो सकते हैं। दो दोस्त ऐसे ही मजाक करते हैं। दो दोस्तों के बीच अगर ट्रोलिंग होगी तो कैसे चलेगा। मुझे सना के लिए बहुत बुरा लग रहा है यार। उस लड़की का कोई कसूर नहीं है। उसने मुझे बिल्कुल नहीं बोला कि संभावना ऐसा कर वैसा कर। हमलोग सिर्फ और सिर्फ मजाक कर रहे थे। मैं भी उसे कह सकती थी कि तू स्कर्ट क्यों नहीं पहनती है। आपको समझना होगा कि हम जिस पॉडकास्ट के लिए गए थे वहां पर वो रमजान के लिए है। उसके लिए मुझे इंडियन पहनना जरूरी था। वो चाहती थी कि मैं इंडियन पहनूं बस। आपलोगों से हाथ जोड़कर कहती हूं, वो मेरी फ्रेंड है, वो सिर्फ मजाक था। अगर ऐसा कुछ होता तो क्या मैं किसी को छोड़ दूंगी?'
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…