महतारी वंदन योजना से समक्का को मिली आर्थिक संबल

Updated on 06-12-2024 12:26 PM

बीजापुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सकारात्मक सोच एवं पहल से मातृशक्ति आर्थिक रूप से सशक्त और मजबूत हुई। महिलाएं महतारी वंदन योजना से लाभान्वित होकर आर्थिक गतिविधियों से जुड़ रही है, घर परिवार को छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हो रही है, वहीं व्यवसायी महिलाएं अपने व्यापार-व्यवसाय को भी बड़ी आसानी से बढ़ाने में कामयाब हो रही है।

निम्न एवं मध्यम आय वाले परिवार से जुड़े महिलाओं को महतारी वंदन योजना आर्थिक संबल दे रही है यह योजना उनके लिए संजीवनी की तरह साबित हो रही है। महतारी वंदन योजना के दसवें किश्त प्राप्त कर चुकी राउतपारा बीजापुर की व्यवसायी महिला समक्का एरोला ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं।

उनके बड़े बेटे बीए फाईनल की पढ़ाई कर चुके हैं एवं बेटी 12वीं कक्षा में अध्ययनरत है। महतारी वंदन से प्रतिमाह 1 हजार रूपए लगातार प्राप्त हो रही है जिसका उपयोग बच्चों की पढ़ाई-लिखाई एवं स्वयं का व्यापार व्यवसाय में निवेश कर रही हूं। समक्का पेशे से फुटकर सब्जी का विक्रय स्थानीय बाजार बीजापुर में करती है, प्रतिदिन सब्जी बेचने के लिए बाजार आती है।

सब्जी मंडी से थोक भाव में सब्जी की खरीदी करके सब्जी बेचने का कार्य करती है। महतारी वंदन की राशि से पहले से अधिक मात्रा में सब्जी खरीद कर ज्यादा आमदनी अर्जित कर रही है। सब्जी मंडी के अलावा आस-पास के गांवो के किसानों से भी सब्जी खरीदकर ताजा सब्जी ग्राहकों को बेचती है।

समक्का बताती है कि वह घर में अकेली कमाने वाली है, सब्जी बेचने के कार्य उनका पति भी साथ देते हैं जिससे व्यापार व्यवसाय करने में सहूलियत होती है। प्रतिदिन 3 से 4 सौ रूपए की आमदनी हो जाती है, महतारी वंदन की राशि में व्यापार व्यवसाय में भी मदद मिला। महिला सशक्तिकरण के इस योजना को लागू करने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समक्का ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.