ईद पर छप्‍परफाड़ कमाई की तैयारी में सलमान खान, ओपनिंग डे के लिए बिके 2 लाख टिकट्स

Updated on 29-03-2025 05:34 PM
बॉक्‍स ऑफिस के 'सुल्‍तान' और फैंस के भाईजान सलमान खान की फिल्‍म 'सिकंदर' की रिलीज में अब बस एक दिन बचा है। रविवार, 30 मार्च को यह फिल्‍म सिनेमाघरों में धूम मचाने आ रही है। फैंस भी सलमान को ईदी देने के पूरे मूड में नजर आ रहे हैं। फिल्‍म को लेकर क्रेज जबरदस्‍त है, लेकिन दिलचस्‍प बात ये है कि फिल्‍म के टीजर, ट्रेलर और गानों को जैसा रेस्‍पॉन्‍स मिला, वह ओपनिंग डे की एडवांस बुकिंग में नजर नहीं आ रहा है। ऐसा रमजान और ईद के कारण हो रहा है। ईद 31 मार्च को होने की संभावना है। ऐसे में ओपनिंग से अध‍िक 31 मार्च और 1 अप्रैल के शोज की टिकटें बिक रही हैं। खासकर सिंगल स्‍क्रीन थ‍िएटर्स में सोमवार और मंगलवार के शोज अभी से हाउसफुल दिख रहे हैं।
एआर मुरुगादॉस के डायरेक्‍शन में बनी 'सिकंदर' में सलमान खान के अलावा रश्‍म‍िका मंदाना, काजल अग्रवाल, सत्‍यराज, शरमन जोशी, प्रतीक बब्‍बर और अंजिनी धवन भी हैं। फिल्‍म का प्रोडक्‍शन बजट 200 करोड़ रुपये है, जिसमें सलमान खान की फीस शामिल नहीं है। सलमान खान और साजिद नाड‍ियाडवाला इस फिल्‍म को प्रोड्यूस कर रहे हैं।

'सिकंदर' एडवांस बुकिंग

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार सुबह तक ओपनिंग डे के लिए 'सिकंदर' के कुल 2 लाख से अध‍िक टिकटों की बिक्री हो चुकी है। 2D और IMAX स्‍क्रीन्‍स पर 17313 शोज की इस प्री-सेल्‍स बुकिंग से फिल्‍म ने रिलीज से पहले 5.95 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई की है। जबकि रिजर्व और ब्‍लॉक सीटों को जोड़ दें तो पहले दिन के लिए 12.81 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हो चुकी है।

एडवांस बुकिंग में 'टाइगर 3' से पिछड़ गई 'सिकंदर'

'सिकंदर' की एडवांस बुकिंग शनिवार को होनी बाकी है और रविवार की रिलीज को देखते हुए इसमें तेजी आने की संभावना है। हालांकि, सलमान की ही पिछली रिलीज 'टाइगर 3' के मुकाबले यह अभी बहुत कम है। दिवाली के दिन 2023 में रिलीज 'टाइगर 3' ने 22.97 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग की थी। जबकि उसी साल ईद पर रिलीज 'किसी का भाई किसी की जान' की 3.39 करोड़ की प्री-सेल्‍स बुकिंग को 'सिकंदर' ने पछाड़ दिया है।

रविवार को स्‍पॉट बुकिंग के भरोसे 'सिकंदर'

बाजार के जानकार, मानकर चल रहे हैं कि 'सिकंदर' के पहले दिन के लिए लिए एडवांस बुकिंग भले ही उम्‍मीद से कम है, लेकिन रिलीज के दिन सिनेमाघरों में भीड़ जरूर नजर आएगी। ऐसा इसलिए कि रविवार को छुट्टी है। महाराष्‍ट्र में गुड़ी पड़वा का त्‍योहार भी है। ऐसे में फैमिली ऑडियंस आउटिंग के लिए निकलेगी और टिकट काउंटर से अच्‍छी खासी स्‍पॉट बुकिंग होगी। हां, ये जरूर है कि रमजान के आख‍िरी दिन के कारण मुसलमान दर्शकों का बड़ा तबका सिनेमाघरों से दूर होगा।

'सिकंदर' बॉक्‍स ऑफिस प्रेडिक्‍शन

'सिकंदर' पहले दिन कितना कमाई करेगी, इस सवाल का जवाब अब पूरी तरह से स्‍पॉट बुकिंग पर निर्भर करता है। सलमान खान की फैन फॉलोइंग जबरदस्‍त है। 'गजनी' फेम डायरेक्‍टर मुरुगादॉस से सभी को उम्‍मीदें भी हैं। ऐसे में यदि सुबह के शोज के बाद दर्शकों से फिल्‍म को तारीफ मिलती है, तो रविवार को दोपहर, शाम और रात के शोज में दर्शकों की संख्‍या बढ़ेगी। पहले ऐसी उम्‍मीद थी कि 'सिकंदर' ओपनिंग डे पर देश में 60+ करोड़ का बिजनस करेगी। लेकिन अब जब सब स्‍पॉट बुकिंग भरोसे है, तो ट्रेड एनालिस्‍ट्स मानकर चल रहे हैं कि 'सिकंदर' पहले दिन 45-50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन कर सकती है।

ईद और उसके बाद 6 दिनों तक बंपर कमाई के संकेत

'सिकंदर' की कमाई ओपनिंग डे पर भले ही कम हो, लेकिन दूसरे दिन ईद के कारण इसकी कमाई पहले दिन से भी अध‍िक होने वाली है। यही नहीं, चांद दिखने के बाद ईद का जश्‍न चार दिनों तक चलता है। ऐसे में आगे 3 अप्रैल तक 'सिकंदर' को इसका फायदा मिलेगा। जबकि इसके बाद शुक्रवार 4 अप्रैल से फिल्‍म को इसके पहले वीकेंड का फायदा मिलेगा। वैसे भी सिनेमाघरों में 45 दिन पुरानी 'छावा' के अलावा इस वक्‍त कोई बड़ी फिल्‍म नहीं है। मोहनलाल की 'एल 2: एम्‍पुरान' पहले ही हिंदी वर्जन में बुरी तरह पिट चुकी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.