ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या के जन्म पर खुशी से बोले थे सलमान खान- मामा बना हूं, काश उनके 11 बच्चे हों
Updated on
23-02-2026 01:21 PM
सलमान खान और ऐश्वर्या राय के अफेयर की तमाम खबरें सामने आईं और इनके ब्रेकअप के बाद की भसड़ सुनने को मिली। 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर इनका प्यार परवान चढ़ा और सालभर के अंदर ही रिश्ता टूट गया, जिसके बाद से इन दोनों ने न तो कभी बात की और न ही साथ काम किया। लेकिन इन दोनों के बारे में आए दिन कोई न कोई नई बातें बताता रहता है है। सुनीता आहूजा के पॉडकास्ट पर पत्रकार हीना कुमावत ने आराध्या के जन्म पर सलमान खान की प्रतिक्रिया बताई कि एक्टर ने क्या कहा था।
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के पॉडकास्ट पर हीना कुमावत ने सलमान खान के रिएक्शन के बारे में बताया, 'ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या को जन्म दिया था। उसी दिन या 2-3 दिन बाद, सलमान खान एक मोबाइल कंपनी के ब्रांड एम्बेस्डर होने के नाते इंटरव्यू दे रहे थे। मीडिया पर भी उन पर ऐश्वर्या-अभिषेक के बच्चे होने पर उनका रिएक्शन जानने के लिए दबाव बना रहा था।'
सलमान खान से नहीं पूछा सवाल
हीना ने बताया कि उनसे एक्ट्रेस के मां बनने पर सलमान खान की प्रतिक्रिया लेने को कहा गया। लेकिन उन्हें एक्टर से ऐसा सवाल करना सही नहीं लगा। गोविंदा की पत्नी के पॉडकास्ट पर वह बोलीं, 'ऐश्वर्या पहले से शादीशुदा हैं। सलमान का उनसे कोई रिश्ता नहीं है। एक महिला के नाते, मुझे लगा कि ये सवाल उनसे पूछना सही नहीं है। मैंने सवाल पूछने से मना कर दिया।'
सलमान ने ऐश्वर्या के मां बनने पर कहा था
पत्रकार ने आगे बताया, 'हालांकि हर कोई सवाल पूछ रहा था। लेकिन मैंने तय किया कि मैं ये सवाल नहीं पूछूंगी। हालांकि कुछ ही दिन बाद सोहेल खान को भी बेटा हुआ था। तो इसलिए मैंने ये जरूर पूछा कि चाचा बनकर आपको कैसा लग रहा है? इस पर सलमान ने कहा कि चाचा नहीं, मामा भी बना हूं। मेरी यही दुआ है कि उनके 11 बच्चे हों।'
ऐश्वर्या राय की अभिषेक बच्चन ने तारीफ की थी
अभिषेक बच्चन ने नयनदीप रक्षित के साथ एक पुराने इंटरव्यू में आराध्या की परवरिश और देखरेख के लिए ऐश्वर्या की तारीफ की थी। कहा था कि वह सब चीज का क्रेडिट पूरी तरह से एक्ट्रेस को देते हैं। क्योंकि उन्हीं की वजह से वह फिल्में कर पाते हैं। शूटिंग के लिए बाहर जा पातें हैं। क्योंकि बेटी की देखभाल उनकी पत्नी करती हैं। वहीं, 'टाइम्स नाऊ' से बातचीत में ऐश्वर्या को एक 'बेहतरीन मां' कहा था।
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…