मुसीबत में चट्टान बन जाते हैं सलमान... सीमा सजदेह ने बताया- मलाइका के पिता की मौत के बाद हरपल साथ था खान परिवार

Updated on 26-10-2024 12:26 PM
कुछ हफ्ते पहले जब मलाइका अरोड़ा के पिता ने सुसाइड किया, तो पूरा खान परिवार इस मुश्किल वक्त में उनके साथ खड़ा नजर आया। पूर्व पति अरबाज खान परिवार के साथ मलाइका के घर पहुंचे थे। सलमान भी मलाइका के पैरेंट्स को संवेदना देने उनके घर पहुंचे थे। साल 2017 में मलाइका और सलमान के भाई अरबाज के तलाक के बाद यह पहली बार था, जब एक्टर उनसे मिले थे। सलमान के छोटे भाई सोहेल खान की पूर्व पत्नी सीमा सजदेह ने हाल ही एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की।

मलाइका ने सलमान के भाई अरबाज से 1998 में शादी की थी, पर सात साल पहले उनका तलाक हो गया था। भाई के तलाक के बाद सलमान अब पहली बार मलाइका से मिले थे। जहां मलाइका तो कई बार खान परिवार के साथ नजर आईं, पर सलमान भाई के तलाक के बाद से कभी एक्ट्रेस से न तो मिले और ना ही साथ नजर आए। पर इस मुश्किल घड़ी में वह मलाइका के साथ खड़े नजर आए। सोशल मीडिया पर सलमान के साथ-साथ पूरे खान परिवार की एकता की तारीफ हुई।

सीमा सजदेह भी यह देखकर प्रभावित हो गई थीं। इस बारे में उन्होंने 'न्यूज18' से बातचीत में इस वाकये को लेकर कहा, 'वो चट्टानों की तरह हैं। जब कोई संकट आता है या आपको किसी चीज की जरूरत होती है, तो वो सभी वहां मदद के लिए मौजूद होते हैं। यही बात उन्हें एक परिवार बनाती है।'

खुद की जान पर बनी, फिर भी परिवार की चिंता में सलमान


सलमान खान की खुद इस वक्त जान पर बनी हुई है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई उन्हें बार-बार धमकियां दे रहा है, पर एक्टर इसके बावजूद खुद से ज्यादा परिवार और अपने करीबियों के बारे में सोच रहे हैं।

सीमा सजदेह का सलमान के भाई से तलाक, अब इन्हें कर रहीं डेट


वहीं, सीमा सजदेह की बात करें तो उनका सोहेल खान से साल 2022 में तलाक हो गया था। इस वक्त सीमा पूर्व मंगेतर विक्रम आहूजा को डेट कर रही हैं। सोहेल से शादी से पहले उनकी कभी विक्रम से सगाई हुई थी। सीमा अभी Fabulous Lives Vs Bollywood Wives में नजर आ रही हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.