राजस्थान के विधायकों की सैलरी हर साल अपने-आप बढ़ेगी:अभी वेतन 40 हजार, लेकिन भत्ते लाखों में

Updated on 30-07-2024 01:03 PM

राजस्थान में विधायकों के वेतन, भत्ते और पूर्व विधायकों की पेंशन अब सरकारी कर्मचारियों की तरह हर साल बढ़ेगी। इसके लिए हर बार विधानसभा में बिल पास नहीं करवाना होगा। सोमवार को सीएम भजनलाल शर्मा ने विधानसभा में बजट पास होने से पहले फाइनेंस और एप्रोप्रिएशन बिल (वित्त एवं विनियोग विधेयक) पर हुई बहस का जवाब देते हुए इसकी घोषणा की है। सीएम भजनलाल ने कहा- कई विधायकों और पूर्व विधायकों ने वेतन और पेंशन को लेकर उनसे आग्रह किया था।

विधायकों के वेतन और पूर्व विधायकों की पेंशन में बढ़ोतरी कितनी होगी, यह आगे तय होगा। मोटे अनुमान के अनुसार, महंगाई के हिसाब से कम से कम 10 प्रतिशत सालाना या इसके आसपास का इजाफा तय माना जा रहा है। हालांकि इस पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। अभी विधायकों की सैलरी देखें तो करीब 40 हजार रुपए है। इन्हें भत्ते लाखों में मिलते हैं।

गहलोत राज में 2021 में बढ़े थे विधायकों के वेतन भत्ते
विधायकों के वेतन भत्ते गहलोत राज के दौरान दिसंबर 2021 में बढ़ाए गए थे। विधायकों और पूर्व विधायकों के वेतन भत्तों और पेंशन के लिए राजस्थान विधानसभा अधिकारियों और सदस्यों का परिलब्धियां और पेंशन अधिनियम 1956 बना हुआ है। इस कानून में अब हर साल वेतन और पेंशन बढ़ाने का प्रावधान करना होगा। इसके लिए विधानसभा में संशोधन बिल लाना होगा।

पांच साल विधायक रहने पर 35000 रुपए पेंशन
एक बार विधायक रहने पर पूर्व विधायक को 35 हजार रुपए प्रतिमाह की पेंशन मिलती है। पांच साल के बाद जितने साल विधायक रहे, उसके बाद हर साल के 1600 रुपए जोड़कर पेंशन मिलती है। जैसे कोई 10 साल विधायक रहा है। उसे पहले पांच साल के 35 हजार और बाकी पांच साल हर साल 1600 रुपए ज्यादा जोड़ते हुए हर महीने पेंशन मिलेगी। इस तरह दो बार विधायक रहने पर 43 हजार, तीन बार के विधायक को 51 हजार, चार बार विधायक रहने पर 59 हजार, पांच बार विधायक रहने 67 हजार, छह बार विधायक रहने र 75 हजार पेंशन मिलती है। पहले पांच साल के बाद हर पांच साल के टर्म में 8000 रुपए जुड़ते जाएंगे।

पूर्व विधायक के निधन के बाद पत्नी या आश्रित को मिलती है आधी पेंशन
पूर्व विधायक के निधन के बाद फैमिली पेंशन का प्रावधान है। विधायक के निधन के बाद पत्नी या उसके एक आश्रित को पेंशन मिलती है। फैमिली पेंशन विधायक को मिलने वाली पेंशन की 50 प्रतिशत होती है।

पूर्व विधायक के 70 साल के होने पर 20% और 80 साल होने पर 30% बढ़ोतरी
पूर्व विधायक की उम्र 70 साल होने पर 20% की वृद्धि और 80 वर्ष के होने पर पेंशन में 30% की वृद्धि की जाती है।

जनवरी से लागू होने की संभावना
विधायकों के वेतन-भत्ते और पेंशन बढ़ाने के लिए कानून में बदलाव करना होगा। सरकार इस सर पर इसी सप्ताह संशोधन विधेयक ला सकती है। विधायकों से जुड़ा मामला होने के कारण बिल लाने की प्रक्रिया में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। इसे लागू करने की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ने के आसार हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि जनवरी से सभी विधायकों के वेतन भत्तों में इंक्रीमेंट अपने आप लगना शुरू हो जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.