मार्च में कहा- लीक हो सकता है NEET का पेपर:दावा- ट्रक में रखे बक्से को मार्क करके पेपर लीक करते हैं माफिया

Updated on 25-06-2024 02:11 PM

24 मार्च को यूट्यूब पर एक न्‍यूज चैनल के अकाउंट से एक वीडियो डाला गया। इसमें एक शख्‍स ने कैमरा पर आकर कहा- 'जेल में बंद विशाल चौरसिया ने ही बिहार पुलिस भर्ती का पर्चा लीक किया है। वह अब जेल में रहकर ही NEET UG का पर्चा भी लीक करेगा।'

दरअसल बिहार में अक्‍टूबर 2023 में सिपाही भर्ती का पर्चा लीक हुआ था, जिस मामले में विशाल चौरसिया जेल में था। वीडियो में आरोप लगाने वाला शख्‍स विजेंद्र गुप्‍ता था, जिसका नाम विशाल ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया था।

विजेंद्र ने अपने बचाव में लोकल न्‍यूज चैनल टाइम्‍स ऑफ स्‍वराज के एडिटर संतोष सिंह को इंटरव्‍यू दिया, जिसमें कहा कि NEET UG का पेपर भी लीक होने वाला है।

विजेंद्र गुप्‍ता ने जब पेपर लीक का दावा किया, उस समय तक NEET UG परीक्षा के लिए एप्‍लिकेशन की प्रोसेस ही चल रही थी। परीक्षा 40 दिन बाद 5 मई को होनी थी।

विजेंद्र ने बताया, कैसे कुरियर सर्विस से लीक होता है पेपर
विजेंद्र ने कहा कि विशाल के लोग पेपर लीक के लिए अब प्रिंटिग प्रेस का इस्तेमाल नहीं करते, बल्कि कुरिअर सर्विस का इस्तेमाल किया जाता है। मान लीजिए किसी प्रिंटिंग प्रेस से क्वेश्चन पेपर्स के 100 बॉक्स ट्रक में लोड होकर एक जगह से दूसरी जगह जा रहे हैं। प्रिंटिंग प्रेस से कोई इस ट्रक की जानकारी अपने गिरोह के दूसरे सदस्य को देता है। रास्ते में गिरोह के सदस्य ट्रक रोकते हैं और यहां से पेपर लीक हो जाता है।

पेपर लेकर जाने वाले सभी बक्सों को सील किया जाता है। साथ ही इन पर टाइम सेट किया जाता है। पेपर शुरू होने से कुछ समय पहले बॉक्स खुद खुल जाते हैं, लेकिन इनमें से कुछ बक्सों के साथ धांधली की जाती है।

इसे उदाहरण से समझें- एक ट्रक में 100 बक्से लोड होकर जा रहे हैं। इनमें 99 बक्सों पर टाइमर और सील लगाई जाती है, लेकिन एक बक्से पर ऐसा नहीं किया जाता। उसे मार्क किया जाता है और रास्ते में इसी बक्से से क्वेश्चन पेपर लीक होता है।

ये 100वां बक्सा जब सेंटर पर पहुंचता है तो वो खुद ब खुद नहीं खुल पाता, क्योंकि इसके साथ रास्ते में छेड़छाड़ की गई थी। इसी वजह से कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं कि क्वेश्चन पेपर का बॉक्स नहीं खुला।

हरियाणा के स्कूल मे आरी से काटना पड़ा था प्रश्न पत्र बॉक्स
हरियाणा के झज्जर के विजया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के चेयरमैन राम नारायण किंद्रा ने बताया, ‘क्वेश्चन पेपर बॉक्स लेकर जाते वक्त हमसे कहा गया कि रास्ते में कहीं रुकना नहीं है। बॉक्स में GPS लगा है। कहीं रुकोगे तो रिकॉर्ड हो जाएगा। 1:15 बजे ये बॉक्स अपने आप खुल जाएंगे। 1:15 पर हमारे सेंटर पर एक बॉक्स खुला, 3 बॉक्स नहीं खुले। सुपरिन्टेंडेंट ने NTA के अफसरों को फोन किया। उन्होंने कहा कि बॉक्स तोड़ दो या उसके साथ आरी दी हुई है, उससे काट दो।’

इसके बाद यहां आरी से बॉक्स को काटकर क्वेश्चन पेपर निकाले गए और बच्चों को बांटे गए।

बिहार सिपाही भर्ती की जांच में मिला था NEET पेपर लीक का सुराग
अक्टूबर 2023 में हुए बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक की जांच के दौरान ही NEET पेपर लीक का नेटवर्क भी पुलिस के हाथ लगा था। बिहार पुलिस को पटना के एक किराए के मकान से NEET UG के जले हुए पेपर, कुछ कैंडिडेट्स के रोल नंबर और पेपर लीक आरोपियों के नाम पोस्ट-डेटेड चेक बरामद हुए। इसके बाद बिहार पुलिस ने 13 लोगों को अरेस्ट किया जिनमें MBBS कर रहे सॉल्वर भी शामिल थे।

इनमें से 4 अभ्यर्थी यह कबूल कर चुके हैं कि उन्हें NEET एग्जाम से चार घंटे पहले प्रश्नपत्र और उत्तर मिल गए थे। इसका प्रिंट आउट लिया गया और 5 मई को सुबह 10 बजे रटाना शुरू किया। NTA पर देशभर से सवाल उठने के बाद अब NEET पेपर लीक की जांच 22 जून को CBI के हाथों में सौंप दी गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
 11 March 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पिछले दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के…
 11 March 2026
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार…
 11 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा…
 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
Advt.