सहकार से समृद्धि योजना: नवीन पंजीकृत समितियों के सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

Updated on 26-12-2024 12:50 PM

रायगढ़।  केन्द्र सरकार की सहकार से समृद्धि अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में सहकारिता आंदोलन को मजबूत किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सहकारी समितियों में नई सुविधाएं बढ़ाने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए डेयरी, मत्स्य पालन के क्षेत्र में नई सहकारी समितियों के गठन को बढ़ावा दिया जा रहा है। वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने आज जगदलपुर में राज्य में गठित 300 से अधिक नवगठित बहुउद्देशीय पैक्स, डेयरी व मत्स्य सहकारी समितियों का शुभारम्भ किया।

इसी कड़ी में आज सहकार से समृद्धि योजनान्तर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। सहकार से समृद्धि योजना अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत में पैक्स, दुग्ध, मत्स्य एवं बहुआयामी सहकारी समितियों का 5 वर्ष के भीतर नवीन सहकारी समिति पंजीकृत करने का लक्ष्य निर्धारित है। फल स्वरुप वर्तमान में जिले के 6 मत्स्य एवं 5 दुग्ध सहकारी समिति का पंजीयन कर आज के कार्यक्रम में नवीन पंजीकृत समितियों के सदस्यों का प्रशिक्षण आयोजन किया गया। साथ ही पंजीयन प्रमाण पत्र, केसीसी कार्ड, माइक्रो एटीम वितरण किया गया। प्राथमिक सेवा सहकारी समिति कांटा हरदी के प्रबंधक एवं कंप्यूटर ऑपरेटर को सीएससी सेंटर के माध्यम से सराहनीय कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में उप आयुक्त सहकारिता एवं विभाग निरीक्षक, उपसंचालक पशुपालन, सहायक संचालक मत्स्य पालन, ओएसडी अपेक्स बैंक उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.