सचिन पायलट बन सकते हैं गुजरात के प्रभारी, राजनीतिक हलकों में तेजी से उभरा नाम, अभी कौन-कौन है प्रभारी?
Updated on
23-02-2026 12:25 PM
अहमदाबाद: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को राज्यसभा में भेजने की चर्चा के बीच गुजरात के प्रभारी का बदलने की अटकलें सामने आई हैं। चर्चा है कि कांग्रेस को शीर्ष नेतृत्व युवाओं के बीच तगड़ी लोकप्रियता रखने वाले सचिन पायलट को गुजरात का प्रभारी नियुक्त कर सकती है। राजनीतिक हलकों में यह चर्चा गुजरात कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के दिल्ली दौरे के बाद सामने आई है। गुजरात के प्रभारी अभी राज्यसभा के सदस्य मुकुल वासनिक हैं। गुजरात में कांग्रेस की कमान अमित चावड़ा के हाथों में है, जब डॉ. तुषार चौधरी विधानसभा में नेता विधायक दल हैं।
पहले भी राजस्थान के नेता रहे हैं प्रभारी सचिन पायलट के नाम की चर्चा ऐसे वक्त पर सामने आई है जब राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का काम पूरा हो चुका है। जल्द ही राज्य के बड़े शहरों अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट समेत अन्य जगहों पर महानगरपालिका के चुनावों की घोषणा होनी है। इन चुनावों को 2027 के चुनावों का सेमीफाइनल माना जा रहा है। चर्चा यह भी कि कांग्रेस नेतृत्व से जल्द प्रियंका गांधी भी गुजरात का दौरा कर सकती हैं। राजस्थान के नेता पहले भी गुजरात के प्रभारी रहे हैं। पूर्व सीएम अशोक गहलाेत और उनके करीबी रघु शर्मा पूर्व में गुजरात के प्रभारी रह चुके हैं। 2017 में जब कांग्रेस ने बीजेपी को 99 पर रोका था तब अशोक गहलोत ही राज्य के प्रभारी थे।
गुजरात में है इन नेताओं की ड्यूटी गुजरात में 'नई कांग्रेस' बनाने के लिए राहुल गांधी के निर्देश के बाद पार्टी ने कई नेताओं को मोर्चे पर लगाया था। गुजरात के प्रभारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव मुकुल वासनिक हैं, लेकिन उनके साथ रामकिशन ओझा, सुभाषिनी यादव, देवेंद्र यादव और बीवी श्रीनिवास चार एआईसीसी सेक्रेटरी तैनात हैं। इससे पहले ऊषा नायडू, बी एम संदीप भी गुजरात में एआईसीसी सेक्रेटरी रह चुके हैं। गुजरात की राजनीति पर नजर रखने वाले विश्लेषकों का कहना है कि अगर सचिन पायलट को पार्टी कमान देती है तो वह एक नई ऊर्जा भर सकते हैं क्योंकि उनकी छवि आकर्षक युवा नेता की है। गुजरात में कांग्रेस के पास 26 लोकसभा में अभी 1 सीट है, जब 182 सदस्यों वाली विधानसभा में 12 विधायक है। 2022 के चुनाव में पार्टी 17 सीटें जीती थी। पांच विधायक पार्टी छोड़ चुके हैं।
पटनाः बिहार में मंत्रियों और अधिकारियों के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ेंगे। इसे लेकर राज्य सरकार जल्द ही ठोस कदम उठा सकती है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को विधानसभा में…
गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद से बड़ी खबर आई है। कुछ महीने पहले जिस यूट्यूबर सलीम वास्तिक के दफ्तर में घुसकर दो भाइयों ने हमला किया था, उसे दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार…
हैदराबाद : भारत राष्ट्र समिति (BRS) की पूर्व नेता के. कविता ने शनिवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी, तेलंगाना राष्ट्र सेना ( TRS ) लॉन्च की। BRS से अलग होने के…
अयोध्या: भीषण गर्मी और बढ़ती श्रद्धालु संख्या के बीच श्री राम मंदिर अयोध्या में दर्शन व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने के लिए ट्रस्ट ने नई एडवाइजरी जारी की है। ऑनलाइन दर्शन…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इन सांसदों का बीजेपी में शामिल होना कोई हैरानी की बात नहीं…
नई दिल्ली: जब 2022 में आम आदमी पार्टी ने पंजाब से अपने राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा की, तो सबका ध्यान लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक अशोक मित्तल या क्रिकेटर हरभजन सिंह…
चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के नेतृत्व के साथ सार्वजनिक मतभेद के कुछ दिनों बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। चड्ढा ने अपने साथी राज्यसभा सांसदों संदीप पाठक…
रायबरेली: शिक्षा को लेकर एक कहावत है कि पढ़ने-लिखने और सीखने की कोई उम्र समय सीमा नहीं होती है। कई लोगों ने उम्र के आखिरी पड़ाव में शिक्षा ग्रहण करके प्रमाणपत्र…