SA20-ईस्टर्न केप ने एलिमिनेटर मुकाबले में सुपर किंग्स को हराया

Updated on 06-02-2025 12:52 PM

डिफेंडिंग चैंपियन सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने SA20 के एलिमिनेटर मुकाबले में जोबर्ग सुपर किंग्स को 32 रन से हरा दिया। इस हार के साथ सुपर किंग्स का सफर यहीं खत्म हो गया। वहीं, ईस्टर्न केप क्वालिफायर-2 में आज पार्ल रॉयल्स से भिड़ेगी। इस मुकाबले में जीतने वाली टीम फाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी और हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी।

सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में बुधवार को सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। ईस्टर्न केप ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 184 रन बनाए। जबाव में सुपर किंग्स 20 ओवर में 7 विकेट पर 152 रन ही बना सकी। ईस्टर्न केप के लिए नाबाद अर्धशतक (62*) लगाने वाले कप्तान ऐडन मार्करम को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मार्करम ने 40 बॉल पर 62 रन बनाए 

पहले बैटिंग करने उतरी ईस्टर्न केप की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। टीम ने 46 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया। टोनी डी जॉर्जी 9 बॉल पर 14 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद टीम ने पांचवें ही ओवर में 48 के स्कोर पर दूसरा विकेट खो दिया। इस बार दूसरे ओपनर डेविड बेडिंगम 27 रन बनाकर आउट हो गए। टीम ने 75 के स्कोर पर 4 विकेट खो दिए थे।

इसके बाद पांचवें नंबर पर बैटिंग करते उतरे मार्करम ने पारी को संभाला। उन्होंने 40 बॉल पर 62 रन बनाए और टीम के स्कोर को 184 रन तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। उन्होंने ट्रिस्टन स्टब्स के साथ छठे विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की। सुपर किंग्स के लिए इमरान ताहिर और हार्डस विल्जोएन ने 2-2 विकेट लिए। महीश तीक्षणा और मोईन अली को 1-1 विकेट मिला।

बेयरस्टो ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए 

185 रन के टारगेट का पीछा करते उतरी सुपर किंग्स की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 40 रन के स्कोर पर पहला विकेट खो दिया। ओपनर डेवोन कॉन्वे 20 बॉल पर 30 रन बनाकर आउट हुए। टीम के लिए जॉनी बेयरस्टो ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए। इवान जोन्स ने नाबाद 17 बॉल पर 22 रन बनाए। ईस्टर्न केप के लिए ओटनील बार्टमैन, लियाम डॉसन और क्रेग ओवरटन ने 2-2 विकेट लिए। मार्को यानसन को 1 विकेट मिला।

ईस्टर्न केप के पास लगातार तीसरा खिताब जीतने का मौका

SA20 के शुरुआती दोनों सीजन ऐडन मार्करम की कप्तानी वाली सनराइजर्स ईस्टर्न केप की टीम ने जीते हैं। पहले सीजन में ईस्टर्न केप ने प्रिटोरिया कैपिटल्स को हराकर खिताब जीता था। जबकि पिछले सीजन टीम ने डरबन सुपर जायंट्स को फाइनल में मात देकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी उठाई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
Advt.