SA20-केप टाउन ने ईस्टर्न केप को 10 विकेट से हराया:कॉर्बिन बॉश ने 4 विकेट लिए, रिकेल्टन का अर्धशतक

Updated on 30-01-2025 05:24 PM

MI केप टाउन ने SA20 लीग 2025 के 25वें मैच में सनराइजर्स ईस्टर्न केप को 10 विकेट से हरा दिया। बुधवार को न्यूलैंड्स में केप टाउन ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया। सनराइजर्स ईस्टर्न केप 19.2 ओवर में 107 रन पर सिमट गई। केप टाउन ने 108 रन के टारगेट को 11 ओवर में बिना किसी नुकसान के हासिल कर लिया।

केप टाउन के तेज गेंदबाज कॉर्बिन बॉश ने 19 रन देकर 4 विकेट लिए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

बेडिंगम ने 45 रन बनाए

सनराइजर्स की बल्लेबाजी इस मैच में काफी खराब रही। टीम के लिए सबसे बड़ी पारी डेविड बेडिंगम ने खेली। बेडिंगम ने 45 गेंदों पर 45 रन 5 चौकों की मदद से बनाए। कप्तान एडन मार्करम इस मैच में रन बनाने के लिए जूझते नजर आए और उन्होंने 19 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 10 रन की पारी खेली। केप टाउन के लिए बॉश के अलावा कगिसो रबाडा ने भी अच्छी गेंदबाजी की और उन्होंने 3 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट लिए जबकि ट्रेंट बोल्ट को एक विकेट मिला।

रिकेल्टन ने 59 रन की पारी खेली 

केप टाउन के लिए मैच में ओपनर बल्लेबाज वान डर डसेन ने 30 गेंदों पर 2 छक्के और 4 चौकों की मदद से नाबाद 48 रन की पारी खेली जबकि रयान रिकेल्टन ने 36 गेंदों पर नाबाद 59 रन बनाए। रयान ने अपनी इस पारी के दौरान एक छक्का और 8 चौके लगाए।

टूर्नामेंट के प्लेऑफ तीन स्थानों पर होंगे

ग्रुप स्टेज के बाद टॉप-2 टीमें क्वालिफायर-1 खेलेंगी। इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी। यह मुकाबला सेंट जॉर्ज पार्क में खेला जाएगा। तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच एलिमिनेटर मुकाबला होगा। इस एलिमिनेटर मुकाबले को जीतने वाली टीम क्वालिफायर-1 में हारने वाली टीम से क्वालिफायर-2 में भिड़ेगी। यह दोनों मैच सेंचुरियन में खेले जाएंगे।

SA20 के शुरुआती दोनों सीजन सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने जीते

इस लीग के शुरुआती दोनों सीजन ऐडन मार्करम की कप्तानी वाली सनराइजर्स ईस्टर्न केप की टीम ने जीते हैं। पहले सीजन में ईस्टर्न केप ने प्रिटोरिया कैपिटल्स को हराकर खिताब जीता था। जबकि पिछले सीजन टीम ने डरबन सुपर जायंट्स को फाइनल में मात देकर लगातार दूसरी बार ट्रॉफी उठाई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
Advt.