यूक्रेन ने तेज किए हमले
यूक्रेन ने इस महीने रूस के तेल बुनियादी ढांचे पर ड्रोन हमले तेज कर दिए हैं। मुख्य रूप से तीन बड़े निर्यात बंदरगाहों को निशाना बनाया गया है। ये इस प्रकार हैं:- काला सागर में नोवोरोस्सिएस्क (Novorossiysk) बंदरगाह।
- बाल्टिक सागर में प्रिमोर्स्क (Primorsk) और उस्त-लुगा (Ust-Luga) बंदरगाह।
रूस को कितना नुकसान?
- रूस की करीब 20 लाख बैरल प्रतिदिन (bpd) की निर्यात क्षमता बंद हो गई है।
- यूक्रेन से होकर हंगरी और स्लोवाकिया जाने वाली द्रुझबा (Druzhba) पाइपलाइन का एक हिस्सा रूसी हमलों में क्षतिग्रस्त बताया जा रहा है।
- ड्रोन हमले के बाद से नोवोरोस्सिएस्क टर्मिनल अपनी क्षमता (7 लाख bpd) से काफी कम पर काम कर रहा है।
- यूरोप में रूस से जुड़े टैंकरों की जब्ती के कारण मरमंस्क (Murmansk) बंदरगाह से होने वाला 3 लाख bpd का आर्कटिक तेल निर्यात रुक गया है।



