भारत के लड़ाकू बेड़े में शामिल होगी रूसी किलर मिसाइल R-37, चीन- पाक‍िस्‍तान की PL-15 को मिलेगी टक्कर, जानें ताकत

Updated on 06-10-2025 12:37 PM
मॉस्को: भारतीय वायु सेना अपने हवाई बेड़े को शक्तिशाली बनाने के लिए RVV-BD मिसाइल के अधिग्रहण पर विचार कर रही है। रूस में बनी इस हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल को R-37 के नाम से भी जाना जाता है। भारतीय वायु सेना इस रूसी हथियार को चीन की 200 किमी की दूरी तक हमला करने की क्षमता वाली PL-15 मिसाइल के जवाब के रूप देख रही है, जिसका इस्तेमाल पाकिस्तान कर रहा है। पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के खिलाफ चीनी PL-15 का इस्तेमाल किया था। भारतीय रक्षा मंत्रालय के अधिकारी इस सप्ताह अपने रूसी समकक्षों के साथ बैठक करने वाले हैं, जिसमें R-37 के अधिग्रहण पर चर्चा हो सकती है।

यह कदम भारतीय वायु सेना की लंबी दूरी की हवाई क्षमताओं को बढ़ाने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है। रूसी R-37 या RVV-BD को दुनिया की सबसे लंबी दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइलों में से एक माना जाता है। इसे फाइटर जेट, अवाक्स विमानों और रणनीतिक बमवर्षकों जैसे उच्च मूल्य वाले लक्ष्यों को नष्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है।

R-37 मिसाइल की खासियत

आर-37 मिसाइल की मारक क्षमता 200 किलोमीटर है, जिसे 300 किलोमीटर तक बढ़ाया जा सकता है। यह मिसाइल भारतीय वायु सेना को दृश्य सीमा से परे (Beyond Visual range) हमलों में महत्वपूर्व बढ़त प्रदान करेगी। डबल-थ्रस्ट सॉलिड रॉकेट मोटर से लैस R-37 मैक 6 से अधिक की गति से लक्ष्य की तरफ बढ़ती है, जो इसे फुर्तीले और दूर के लक्ष्यों के खिलाफ एक अचूक हथियार बनाता है।

पाकिस्तान और चीन की बढ़ेगी टेंशन

यह मिसाइल की अधिक दूरी पर लक्ष्यों को निशाना बनाने की क्षमता भारतीय वायु सेना की ऑपरेशन जरूरतों के अनुरूप है। खास तौर पर चीन और पाकिस्तान से दो मोर्चे के खतरे वाले माहौल में यह महत्वपूर्ण क्षमता देती है। रूसी आर-37 को सुखोई-30एमकेआई में लगाया जाएगा, जो भारतीय वायुसेना के लड़ाकू स्क्वाड्रन की रीढ़ है। इससे भारत को पाकिस्तान के F-16 और चीन के J-20 स्टील्थ लड़ाकू विमानों के खिलाफ जवाबी क्षमता में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
इसी साल मई में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सफल ऑपरेशन सिंदूर चलाया था, जिसमें पाकिस्तानी वायु सेना के 11 एयरबेस को निशाना बनाया था। इस सैन्य टकराव ने आधुनिक युद्ध में लंबी दूरी की सटीक हमला क्षमता वाले हथियारों के महत्व को स्थापित किया। इसने भारतीय वायुसेना को हवाई श्रेष्ठता बनाए रखने के लिए हवा से हवा में मार करने वाले शस्त्रागार को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.