तेल का खेल
- कच्चे तेल की कीमत ईरान युद्ध से पहले के स्तर पर पहुंची
- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज स्ट्रेट में ट्रैफिक धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है
- कच्चा तेल सस्ता होने से रूस ने फिर से डिस्काउंट शुरू किया
- इससे भारतीय रिफाइनरीज को काफी फायदा होने की उम्मीद
सस्ता तेल
अधिकारियों का कहना है कि भारतीय रिफाइनरीज सबसे सस्ता कच्चा तेल खरीदने की कोशिश कर रही हैं। इसके साथ ही खाड़ी के सप्लायर्स के साथ टर्म-परचेज कमिटमेंट को भी पूरा करने की कोशिश कर रही हैं। इराक, कुवैत, कतर और सऊदी अरब अपना कमिटमेंट पूरा करने के लिए तैयार हैं।कुछ रिफाइनरीज ने पहले ही ऑर्डर देना और लॉजिस्टिक्स का इंतजाम शुरू कर दिया है। बाकी रिफाइनरीज भी अगले एक महीने में पश्चिम एशिया से क्रूड लेना फिर से शुरू कर देंगी। ब्रेंट क्रूड अभी 1 फीसदी गिरावट के साथ 74.51 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।



