रूस ने Su-57 फाइटर पर दिया बड़ा ऑफर, पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ जेट को भारत में बनाने को तैयार, AMCA प्रोग्राम का समर्थन

Updated on 17-10-2025 12:48 PM
मॉस्को: रूस ने पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ लड़ाकू विमान Su-57 को लेकर भारत के सामने बड़ा ऑफर किया है। रूस ने अपने एडवांस फाइटर जेट का भारत में उत्पादन किए जाने की पेशकश की है। रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने भारत के साथ रूस के रक्षा सहयोग को गहरा करने के तहत इसकी पुष्टि की है। अलीपोव ने बताया कि मॉस्को Su-57 के माध्यम से भारत के उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान (AMCA) कार्यक्रम का समर्थन करने के लिए तैयार है। उन्होंने गुरुवार 16 अक्टूबर को एक कार्यक्रम में बोलते हुए ये बात कही है।

रूस-भारत की साझेदारी को बताया खास

अलीपोव ने कहा कि यह कदम दोनों देशों के बीच दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदारी को रेखांकित करता है, जो पारपंरिक खरीदार और विक्रेत के संबंध से आगे बढ़कर संयुक्त विकास, सह-उत्पादन और पूर्ण टेक्नोलॉजी साझेदारी में बदल गया है। रूसी राजनयिक ने यह घोषणा ऐसे समय में की है जब अमेरिकी राष्ट्रपति रूस के साथ संबंधों को लेकर भारत पर दबाव बना रहे हैं। एक दिन पहले ही डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि भारत जल्द ही रूसी तेल की खरीद बंद कर देगा।
रूसी राजदूत ने कहा कि रूसी ऊर्जा वैश्विक बाजार में सबसे किफायती विकल्प बनी हुई है। उन्होंने कहा कि इस सहयोग को बाधित करने के प्रयासों के बावजूद रूस ने वैकल्पिक रसद और पेमेंट सिस्टम विकसित करने में लचीलापन दिखाते हुए अपनी प्रतिबद्धताओं का लगातार पालन किया है। इसके पहले रूस ने बताया था कि भारत ने रूसी तेल के लिए चीनी युआन में भुगतान किया है। हालांकि, यह मात्रा अभी छोटी है।

रूस भारत का विश्वसनीय रक्षा साझेदार

अलीपोव ने रूस को छह दशकों से भी ज्यादा समय से भारत का एक विश्वसनीय रक्षा साझेदार और भारत के सैन्य आधुनिकीकरण में एक प्रमुख योगदानकर्ता बताया। उन्होंने कहा, भारत के लगभग 70 प्रतिशत रक्षा उपकरण रूसी मूल के हैं और ऑपरेशन सिंदूर इसकी प्रभावशीलता का प्रमाण है। इस साझेदारी ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं, जिसमें सबसे उल्लेखनीय ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का संयुक्त उत्पादन है, जिसे अब हाइपरसोनिक संस्करण में अपग्रेड किया जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.