कच्चे तेल में उछाल से रुपया धड़ाम, डॉलर के मुकाबले ऑल-टाइम लो पर, किसे फायदा, किसे नुकसान?

Updated on 09-03-2026 04:01 PM
नई दिल्ली: रुपये की कीमत आज डॉलर के मुकाबले ऑल-टाइम लो पर पहुंच गई। पश्चिम एशिया में बिगड़ते हालात के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल और डॉलर के मजबूत होने से सोमवार को रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 46 पैसे गिरकर अपने रेकॉर्ड निचले स्तर के करीब 92.28 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 92.22 प्रति डॉलर पर खुला और आगे भी गिरावट जारी रखते हुए 92.28 प्रति डॉलर पर आ गया। यह पिछले बंद स्तर से 46 पैसे की बड़ी गिरावट है। चार मार्च को रुपया 92.35 प्रति डॉलर के अपने अब तक के सबसे निचले इंट्रा-डे स्तर तक पहुंच गया था।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक, पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है। इससे भारत जैसी बड़ी तेल आयातक अर्थव्यवस्था की मुद्रा पर दबाव बढ़ा है। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 25.68 प्रतिशत उछलकर 116.5 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष तेज होने से तेल बाजार में बड़ी तेजी आई है।

क्यों आई गिरावट?

फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी के कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार भंसाली ने कहा कि तेल की कीमतों में उछाल के कारण रुपया दबाव में रहेगा। एशिया की अन्य मुद्राएं भी सोमवार को कमजोर रहीं। उन्होंने कहा कि यदि आने वाले कारोबारी सत्रों में कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी रहती है तो रुपया 93 प्रति डॉलर के स्तर तक गिर सकता है।इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापने वाला डॉलर सूचकांक 0.66 प्रतिशत बढ़कर 99.64 पर पहुंच गया। घरेलू शेयर बाजार में भी भारी गिरावट रही। बीएसई का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 2,345.89 अंक गिरकर 76,573.01 पर और एनएसई का निफ्टी 708.75 अंक टूटकर 23,741.70 पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध आधार पर 6,030.38 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 February 2026
नई दिल्ली: देश में जिस तरह से डिजिटल बैंकिंग की सर्विस बढ़ रही है, ग्राहकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा…
 26 February 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग टैक्स चोरी रोकने और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए नए नियम और फॉर्म लेकर आया है। अब घर का किराया दिखाकर टैक्स बचाने वालों को अपने मकान…
 26 February 2026
नई दिल्‍ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इजराइली संसद 'नेसेट' को संबोधित किया। इस दौरान उन्‍होंने भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्‍यवस्‍था पर खास रोशनी डाली। जल्‍द ही इसके टॉप…
 26 February 2026
नई दिल्ली: कैम्पा... सॉफ्ट ड्रिंक का एक ऐसा नाम जो आज आपको हर जगह सुनने को मिल जाएगा। 80 और 90 के दशक तक इस देसी कोल्ड ड्रिंक ने भारतीयों के…
 25 February 2026
नई दिल्ली: दिल्ली के करीब गुरुग्राम में आईएमटी मनेसर को अब तक एक बड़े औद्योगिक क्षेत्र के रूप में जाना जाता था लेकिन अब यह दिल्ली-एनसीआर में सबसे तेजी से उभर…
 25 February 2026
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) अपने निवेश के तरीके में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अब अपनी पांच अलग-अलग स्कीमों के पैसे को अलग-अलग लगाने के…
 25 February 2026
नई दिल्ली: साइबर सिटी बेंगलुरु में लगे एटीएम से कैश लगभग गायब है। लोग एक एटीएम से दूसरे एटीएम जा रहे हैं, लेकिन उन्हें पूरी तरह कैश नहीं मिल पा रहा…
 25 February 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस समय बौखला गए हैं। ट्रंप प्रशासन ने भारत समेत कई देशों के सोलर इंपोर्ट पर टैक्स लगा दिया है। अमेरिका ने भारत से होने…
 24 February 2026
मुंबई: नि:संतान दंपत्तियों के घर किलकारी गुंजाने वाली दिल्ली की कंपनी गॉडियम आईवीएफ एंड वुमेन हेल्थ ( Gaudium IVF ) के आईपीओ में बिडिंग का आज आखिरी दिन है। इसके…
Advt.