रुपाली गांगुली की मां ने 'धुरंधर' के 'शरारत' गाने पर मचाई धूम, वीडियो देख दिल हारे फैंस​

Updated on 24-12-2025 02:55 PM
रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की 'धुरंधर' ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है, बल्कि इसके गाने भी धूम मचा रहे हैं। फिर चाहे वो Fa9la गाना हो या फिर 'शरारत'। सेलेब्स भी खुद को झूमने से रोक नहीं पा रहे हैं। 'अनुपमा' फेम रुपाली गांगुली की मां ने भी 'शरारत' गाने पर डांस किया, जिसका वीडियो इंटरनेट पर छा गया है।

रुपाली गांगुली और कोरियोग्राफर विजय गांगुली की मां रजनी का एक प्यारा सा वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। विजय के शेयर किए गए इस वीडियो में उनकी मां आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' के हिट गाने 'शरारत' पर थिरक रही हैं। उनकी एनर्जी, प्यारी सी मुस्कान ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। अगर खुशी और जुनून है तो उम्र आप पर बंदिशे नहीं लगा सकती।

70 साल की उम्र में उत्साह देखने लायक

रुपाली गांगुली की मां रजनी गाने की धुन पर खूब शानदार तरीके से डांस कर रही हैं। 70 साल की उम्र में भी उनका उत्साह देखने लायक है। फैंस भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे।

सेलेब्स-फैंस लुटा रहे प्यार

'धुरंधर' फिल्म में क्रिस्टल डिसूजा के साथ 'शरारत' गाने पर डांस करने वाली आयशा खान ने फायर वाला इमोजी बनाया। एक्ट्रेस संध्या मृदुल ने कॉमेंट किया, 'वाह! अब समझ में आया कि ये सब कहां से आया है... बहुत सारा प्यार... आंटी नमस्ते।' निमृत कौर ने लिखा, 'अनमोल।' फैंस भी उनपर प्यार लुटा रहे हैं। एक ने कहा, 'काश मैं आंटी के डांस का 1% भी कर पाती।' दूसरे ने बोला, 'ये तो स्टार हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
Advt.