कॉमेडियन कामरा के वीडियो पर बवाल:शिंदे को गद्दार कहा, जहां शो शूट हुआ उस होटल में BMC हथौड़ा लेकर पहुंचा

Updated on 24-03-2025 02:40 PM

स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा पर सोमवार सुबह मुंबई के खार थाने में FIR दर्ज की गई। दरअसल, रविवार को कामरा का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वे डिप्टी सीएम शिंदे का मजाक उड़ाते हुए गाना गा रहे हैं। उन पर अशांति फैलाने और मानहानि की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

सोमवार को बृह्मनमुंबई नगर निगम (BMC) के कर्मचारी यूनीकॉन्टिनेंटल होटल में हथोड़ा लेकर पहुंचे हैं। दूसरी तरफ द यूनीकॉन्टिनेंटल होटल में तोड़फोड़ करने के आरोप में शिवसेना नेता राहुल कनाल सहित 11 शिवसैनिकों को गिरफ्तार किया गया है। इस केस में 40 शिवसैनिकों पर FIR हुई थी। शिवसैनिकों का दावा है कि इसी स्टूडियो में वह वीडियो शूट किया गया था। इससे शिवसेना के कार्यकर्ता भड़क गए थे।

सोमवार दोपहर को मुंबई पुलिस ने शिवसेना युवा सेना के जनरल सेक्रेटरी राहुल कनाल सहित 11 शिवसैनिकों की गिरफ्तारी किया है।

इधर, होटल ने बयान जारी कर कहा कि फिलहाल इस क्लब को बंद कर रहे हैं। हमने आर्टिस्ट्स को परफॉर्मेंस की जगह दी है। वे अपने बयानों के लिए खुद जिम्मेदार हैं, लेकिन हर बार हम निशाना बन जाते हैं।

फडणवीस बोले- कुनाल कामरा को माफी मांगनी चाहिए

विवाद पर देवेंद्र फडणवीस का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि स्टैंड-अप कॉमेडी करने की आजादी है, लेकिन कोई भी जो चाहे वह नहीं बोल सकता।

फडणवीस ने कहा- कुणाल कामरा को माफी मांगनी चाहिए, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कॉमेडी का अधिकार है, लेकिन अगर यह हमारे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है, तो यह सही नहीं है।

कुणाल और राहुल गांधी ने संविधान नहीं पढ़ा

फडणवीस ने कहा- कुणाल कामरा ने वही लाल संविधान की किताब पोस्ट की, जिसे राहुल गांधी ने दिखाया था। दोनों ने संविधान ठीक से नहीं पढ़ा। संविधान हमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता देता है, लेकिन इसकी सीमाएं भी हैं।

शिंदे को गद्दार कहे जाने पर उन्होंने कहा- 2024 के विधानसभा चुनावों में लोगों ने हमें वोट देकर समर्थन दिया। जिन्होंने गद्दारी की थी, उन्हें जनता ने घर बैठा दिया। जिन लोगों ने बालासाहेब ठाकरे की विचारधारा और जनादेश का अपमान किया, जनता ने उन्हें उनकी जगह दिखा दी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.